फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two children dead after collapse a wall

...इस तरह दीवार तले थम गई दो मासूमों की सांसें

Wed, 22 Mar 2017 12:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:39 AM IST
सार

तीसरा गंभीर, पड़ोसी की कच्ची दीवार के पास खेल रहे थे तीनों बच्चे

विज्ञापन
two children dead after collapse a wall
डेमो

विस्तार

फर्रुखाबाद में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूमों की सांसे थम गई जबकि एक मासूम अब भी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाने के वाहिदपुर गांव में मंगलवार शाम के वक्त होरीलाल कुशवाह की कच्ची दीवार ढहते ही शोर मचा और लोग दौड़े आए।
विज्ञापन

 

two children dead after collapse a wall
डेमो
कुछ देर पहले वहांजन (6) पुत्र हुकुम सिंह, जीतू (8) पुत्र राममोहन और प्रांशु पुत्र विनोद खेल रहे थे। तीनों मलबे में दब गए थे। गांववालों ने आनन-फानन मलबा हटाना शुरू कर दिया। तीनों बच्चों को निकालकर डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां राजन को मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

two children dead after collapse a wall
डेमो
जीतू व प्रांशु को परिवारीजन निजी अस्पताल ले जाने लगे, तभी जीतू ने भी दम तोड़ दिया। परिवारीजन दोनों बच्चों के शवों को लेकर अपने घर चले गए। प्रांशु को नगर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed