फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक घर से एक साथ उठीं तीन अर्थियां, दिल को झकझोर देने वाली चीत्कारों से शहर थम सा गया, देखिए तस्वीरें

Thu, 16 May 2019 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 May 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
truck fell over three men in kanpur all lost their lives
घर से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता में पिता व दो पुत्रों की एक साथ अर्थियां उठीं तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों की चीखपुकार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक पड़ीं। मंगलवार तड़के नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर मछरिया के पास नाला धंसने से 20 टन चावल लदा ट्रक पलट गया था। उसके नीचे दबकर रिंकू तिवारी (37) और उसके दो पुत्रों अभिषेक (15) व लक्ष्मी नारायण (5) की मौत हो गई थी। 
truck fell over three men in kanpur all lost their lives
मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव घर पहुंच गए थे, लेकिन रिंकू के दो भाइयों राजेश और राजकुमार उर्फ सोनू के इंतजार में अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। राजेश और राजकुमार राजस्थान में नौकरी करते हैं।
truck fell over three men in kanpur all lost their lives
घर से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह दोनों के घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुईं। सुबह 11 बजे तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं। रिंकू की मां तेजवती और पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वाले तीनों के शव लेकर ड्योढ़ी घाट पहुंचे, जहां बड़े भाई राकेश ने रिंकू को मुखाग्नि दी। इसके बाद दोनों के शवों को दफनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
truck fell over three men in kanpur all lost their lives
घर से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
रिंकू के घर पहुंचे एसीएम प्रथम आरपी वर्मा ने पीड़ित परिवार को सीएम राहत कोष से पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। एसीएम के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद तहसीलस्तर पर रिपोर्ट तैयार करवाकर शासन को भेजी जाएगी। आर्थिक मदद दिलवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
truck fell over three men in kanpur all lost their lives
मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
शोक में दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखीं। नौबस्ता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed