फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योति हत्याकांडः रोते-बिलखते परिजनों का पुलिस पर फूटा गुस्सा, आरोपी पति की खातिरदारी करने का आरोप

Thu, 16 May 2019 12:18 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accusation on police of Deceased husband welcomeness in jyoti murder case unnao and
रोते बिलखते परिजन, मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक उपप्रमुख की बहू की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने दामाद समित छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के बाद सूचना दिए बगैर सभी आरोपी भाग निकले थे। बुधवार को मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब उसे कोतवाली लेकर पहुंची तो पुलिस पर उसकी खातिरदारी करने के आरोप भी लगे।
Accusation on police of Deceased husband welcomeness in jyoti murder case unnao and
आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजीव को दोस्ती नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जैसे ही उसे कोतवाली लेकर पहुंची तो ज्योति के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली में उसे बोतल बंद पानी और बैठने के लिए कुर्सी दी गई। इस बहन और मां एसएसआई से भिड़ गईं। पुलिस पर आरोपी संजीव की मेहमानों की तरह खातिरदारी करने का आरोप लगाया। बवाल बढ़ने पर सीओ सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
Accusation on police of Deceased husband welcomeness in jyoti murder case unnao and
परिजनों की पुलिस से होती नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
भीड़ और हंगामे की आशंका को देखते पोस्टमार्टम हाउस और कोतवाली में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है। कोतवाली की सुरक्षा बढ़ा दी। कोतवाली परिसर के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश को रोक दिया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accusation on police of Deceased husband welcomeness in jyoti murder case unnao and
आक्रोशित परिजनो का पुलिस के खिलाफ फूटा गु्स्सा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर ज्योति की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। जहां शव को खुले स्थान में ही रख दिया गया। भीषण गर्मी की वजह से शव से दुर्गंध उठने लगी थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अगर उन्हें जानकारी दे दी जाती तो वह शव सुरक्षित रखने के लिए बर्फ का इंतजाम खुद कर लेते। 

 
विज्ञापन
Accusation on police of Deceased husband welcomeness in jyoti murder case unnao and
आक्रोशित परिजन, कोतवाली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ज्योति की मौत की सूचना पर उसके परिजन मंगलवार रात करीब 12 बजे सदर कोतवाली पहुंचे। पिता राकेश सिंह ने बताया कि पत्नी अनीता सिंह, छोटे बेटे सुमित, बेटी शालू के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहते हैं। सूचना मिलते ही वह उन्नाव के लिए रवाना हो गए थे। रात में ही कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी थी। 

ज्योति हत्याकांडः पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख समित छह पर रिपोर्ट दर्ज, पति गिरफ्तार    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed