फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में तिहरा हत्याकांड: बच्चों और पत्नी के हत्यारे डॉक्टर का सुराग नहीं, सरसैया घाट पर आरोपी का बंद हुआ फोन

Sun, 05 Dec 2021 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Dec 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Triple murder in Kanpur, No clue of doctor who killed children and wife
kanpur triple murder: ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला - फोटो : amar ujala
कानपुर में कल्याणपुर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर भागे डॉक्टर सुशील कुमार का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। डॉक्टर के गंगा में छलांग लगाने की आशंका से पुलिस ने गंगा में भी सर्च ऑपरेशन चलवाया।


सर्विलांस व क्राइम ब्रांच समेत आधा दर्जन पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। डॉक्टर के मोबाइल नंबर की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) से पता चला कि उसने जब शुक्रवार शाम को भाई को हत्या करने का मैसेज भेजा था, तब वह अटल घाट पर था।

करीब पौने दो घंटे बाद उसकी आखिरी लोकेशन सरसैया घाट पर मिली। यहां पर उसका मोबाइल बंद हो गया। डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 501 में रहने वाला डॉ. सुशील कुमार शुक्रवार को अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे शिखर और बेटी खुशी की हत्या कर फरार हो गया था।

बताया जा रहा कि डॉक्टर लंबे समय से अवसाद में था। फ्लैट से बरामद डायरी में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से डिप्रेशन में होने की बात लिखी थी। पुलिस ने सुनील की तहरीर पर सुशील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। हालांकि अभी तक उसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
Triple murder in Kanpur, No clue of doctor who killed children and wife
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
सुशील के मोबाइल नंबर की सीडीआर से पता चला कि शुक्रवार शाम 5:32 बजे उसने सुनील को मैसेज भेजा था, तब उसकी लोकेशन अटल घाट पर थी। शाम 7:00 से 7:15 बजे सरसैया घाट पर लोकेशन थी। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक इसी दौरान उसका मोबाइल बंद हुआ। तब से कोई लोकेशन नहीं मिली। 
Triple murder in Kanpur, No clue of doctor who killed children and wife
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
इसलिए नदी में छलांग लगाने की आशंका 
मोबाइल बंद होने के करीब दो घंटे पहले तक सुशील की लोकेशन गंगा किनारे मिली है। इसलिए पुलिस को आशंका है कि सुशील गंगा में कूद गया होगा। इसलिए शनिवार को पुलिस बल अटल और सरसैया घाट पहुंचा। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, मगर कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triple murder in Kanpur, No clue of doctor who killed children and wife
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
कई बार ऑन-ऑफ किया मोबाइल 
घर से निकलने के बाद सुशील ने अपना मोबाइल कई बार ऑफ और ऑन किया। शायद वह असमंजस में था कि क्या करे। आखिरी बार साढ़े पांच बजे उसने भाई को मैसेज भेजा, इसके बाद तुरंत मोबाइल बंद कर लिया। सवा सात बजे जब बंद हुआ तब से अब तक मोबाइल ऑन नहीं हुआ।
विज्ञापन
Triple murder in Kanpur, No clue of doctor who killed children and wife
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
एक साथ जलीं तीन अर्थियां, बिलख पड़े परिवार के लोग
पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को जैसे ही बाहर लाया गया, चीखपुकार मच गई। बाहर जमा दोनों पक्षों के परिजनों की आंखें नम हो गईं। जैसे ही तीनों शवों से कफन हटाए गए, सभी के आंसू छलक पड़े। चंद्रप्रभा की मां बेटी के शव से लिपटकर बोलीं ‘इतनी हैवानियत से मेरी बेटी को मार डाला, जल्लाद को जरा भी तरस नहीं आया’। इसके बाद शवों को भैरव घाट ले जाया गया। शवों को मुखाग्नि डॉक्टर के  बड़े भाई डॉक्टर सुनील कुमार ने दी। 

जीवित होने की पूरी संभावना
सुसाइड नोट में सुशील ने जो लिखा है, उससे आशंका जताई जा रही कि खुदकुशी कर ली होगी। क्योंकि उसने लिखा है कि खुद को खत्म करने से पहले वह परिवार को इसलिए खत्म कर रहा है, जिससे उसके जाने के बाद किसी को कोई कष्ट न हो। हालांकि अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से संभावना है कि अभी वह जीवित है। इसलिए पुलिस की एक टीम उसके करीबी, दोस्तों व रिश्तेदारों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। 

डॉक्टर सुशील पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस की मदद से कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर तफ्तीश जारी है। - बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed