कानपुर में मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर शनिवार चार बजे से डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि ये डायवर्जन जुलूस खत्म होने तक जारी रहेगा।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कैंट अस्पताल तिराहा: शिवनारायण टंडन सेतु से आने वाले वाहन रेलबाजार थाने की ओर नही जा सकेंगे। ये वाहन कैंट अस्पताल होते हुए फेथफुलगंज से रेलवे स्टेशन व जीटी रोड होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। जीटी रोड से सीओडी, रामादेवी की ओर आने, जाने वाले वाहन शिवनारायण टंडन सेतु से उतरकर पैराशूट, सीओडी होते हुए जाएंगे।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लंगड़िया तिराहा (जीटी रोड): टाटमिल चौराहे की ओर से आने वाले वाहन रेलबाजार थाने से होते हुए शिवनारायण टंडन सेतु की ओर नही जा सकेंगे। ये वाहन टाटमिल चौराहे से एक नंबर रेलवे स्टेशन रोड होते हुए फेथफुलगंज, खपरा मोहाल सेतु होते हुए शिवनारायण टंडन सेतु होते हुए गंतव्य को जाएंगे। सीओडी की ओर से आने वाले वाहन लंगड़िया तिराहा होते हुए रेलबाजार की ओर नही जा सकेंगे। ये वाहन सीओडी क्रॉसिंग से पैराशूट हाते हुए शिवनारायण टंडन सेतु से गंतव्य को जा सकेंगे।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीओडी क्रासिंग: पैकी जुलूस के रेलबाजार की ओर से लंगड़िया तिराहा की ओर जाने के समय और सुजातगंज की ओर से आने वाले पैकी जुलूस के लिए जीटी रोड पर सीओडी क्रॉसिंग का ट्रैफिक कुछ समय के लिए बंद रहेगा।
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मूलगंज चौराहा: मूलगंज चौराहे से कोई भी वाहन लाटूश रोड से होकर बासमंडी चौराहे की ओर नही जा सकेगा। ये वाहन मूलगंज चौराहे से हालसी रोड होते हुए घंटाघर से गंतव्य को जा सकेंगे।
कोपरगंज मोड़: पैकी जुलूस आने पर कोपरगंज मोड़ और रूपम चौराहे पर यातायात कुछ समय के लिए रोका जाएगा।