{"_id":"5a73fdfd4f1c1ba4268b7f52","slug":"this-is-special-for-kanpur-in-government-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक लाख को रोजगार, छह लाख होंगे हुनरमंद, इनकी प्रतिक्रियाएं किसी निचोड़ से कम नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख को रोजगार, छह लाख होंगे हुनरमंद, इनकी प्रतिक्रियाएं किसी निचोड़ से कम नहीं!
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक विधायक, प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट 2018-19 से कानपुर के युवाओं को काफी कुछ हासिल होने की उम्मीद जगी है। आईआईटी कानपुर के प्रो. बीवी फड़ी बताते हैं कि स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया योजना के माध्यम से शहर के करीब एक लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इनमें से करीब बीस हजार युवा स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।
डेमो पिक
पिछले एक साल में ऐसे करीब 15 हजार युवाओं ने अपने आइडिया भी आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर और दि इंडस एंटरप्रिन्योर (टाई) यूपी को भेजा है। जिन्हें विभिन्न स्तर पर आईआईटी मदद कर रहा है।
बजट पेश करते अरुण जेटली
अब इन्हें स्टार्टअप इंडिया के तहत रजिस्टर्ड कराया जाएगा ताकि युवाओं को सरकारी मदद मिल सके। टाई यूपी के प्रेसिडेंट अमित तिवारी बताते हैं कि मुद्रा योजना के तहत तीन लाख करोड़ रुपये की राशि लोन देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इसका फायदा भी सीधे तौर पर युवाओं को नया स्टार्टअप शुरू करने में मिलेगा। इसके अलावा 10वीं और 12वीं कर चुके करीब छह लाख युवा विभिन्न कौशल विकास प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण हासिल कर पाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले एक साल में 50 लाख युवाओं को नौकरी के लिए प्रशिक्षित किया जाए।
विज्ञापन
युवा, रोजगार व शिक्षा के बजट पर प्रतिक्रिया
गीतांजली, शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा की राष्ट्रीय नीति बनने से शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार आएगा। हमारे प्रदेश के बच्चों की बेसिक शिक्षा काफी कमजोर मानी जाती थी। इस नए सिस्टम से अब छात्र खुद को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बना सकेंगे।
गीतांजली, शिक्षिका
गीतांजली, शिक्षिका