ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही एक महिला की जान पर बन आई। छह महीने पहले जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए किए गए ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी। कुछ दिन पहले उसकी हालत बिगड़ी तो अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें डाक्टरों की यह चूक सामने आई। पांच दिन पहले निजी अस्पताल में आपरेशन करके महिला के पेट से पट्टी निकाली गई। महिला के पति ने महिला अस्पताल के दो डाक्टरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला यूपी के हरदोई जिले का है।
अक्सर होती थी उल्टियां, दूसरे ऑपरेशन में सामने आई पहले 'ऑपरेशन की बड़ी लापरवाही', 2 पर मुकदमा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:44 AM IST
सार
-आपरेशन में महिला के पेट में छोड़ी पट्टी
- हालत बिगड़ी तो अल्ट्रासाउंड कराने पर खुला मामला
- हरदोई जिला महिला अस्पताल के दो डाक्टरों पर मुकदमा
- निजी अस्पताल में आपरेशन कर निकाली गई पट़्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन