फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर कदम पर एक तहखाना है, बाबा के आश्रम से जुड़े 7 राज

Mon, 25 Dec 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
There is a basement at every step Baba's ashram seven secret
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला सिकत्तरबाग में आश्रम तीन मंजिल बना है। प्रत्येक मंजिल पर तहखाने हैं। तलाशी के दौरान रसोईघर के पास एक तहखाना व दूसरा जीने के पीछे मिला। दूसरी मंजिल पर नौ तहखाने व तीसरी मंजिल पर पांच तहखाने मिले। छत पर को गेट पर ताला पड़ा होने पर अमृतपुर के दरोगा पंकज कुमार ने ताले को तोड़ दिया।



छत पर तलाशी करने पहुंचे पुलिस कर्मियों को दो तहखाने मिले। एक खुला था तो दूसरे में ताला पड़ा था। बंद तहखाने के ताले को पुलिस ने तोड़ने का प्रयास किया तो उस तहखाने का दूसरा रास्ता होने के कारण ताला नहीं तोड़ा और दूसरे रास्ते से उसमें घुस कर तलाशी ली। यहीं हाल कंपिल के चौधरियान मोहल्ले में स्थित आश्रम में है। हर कदम पर एक तहखाना है।  





 
There is a basement at every step Baba's ashram seven secret
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम चारों ओर से लोहे के जाल और जाल से सील है। इनमें हवा के अलावा पक्षी तक नहीं जा सकता है। सिकत्तर बाग और कंपिल के चौधरियान मोहल्ले में बाबा वीरेंद्र देव के बने आश्रम चारों ओर से सील है। इन आश्रम में चारों ओर लोहे के जाल लगे है।


इन जालों में लोहे की जाली लगी हुई है। जो जाली काले रंग की चादर से सील है। आश्रम के अंदर हवा हीं जा सकती है। पक्षी भी आश्रम के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है। इस तरह चारों ओर से बंद आश्रम स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय कई सालों से बना हुआ है। 

 
There is a basement at every step Baba's ashram seven secret
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाबा वीरेंद्र देवे दीक्षित के कंपिल और सिकत्तरबाग आश्रम के गेट दिन में बंद रहते है। इन आश्रम से दिन के उजियारे में कोई भी निकलता हुआ स्थानीय लोगों को नजर नहीं आता है। रात के अंधेरे मेें जब सभी लोग सो जाते है तब आश्रम का गेट खुलाता और यहां लोग आते और जाते है।


सिकत्तरबाग और कंपिल के चौधरियान मोहल्ले के लोगों को कहना है कि रात के समय आश्रम से गाड़ियों से लोग आते है और रात में हीं वापस चले जाते है। कभी कभी चिल्लाने की आवाजे भी रात के समय आती है। आश्रम चारों ओर से बंद होने के कारण अंदर क्या होता है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
There is a basement at every step Baba's ashram seven secret
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिकत्तरबाग स्थित आश्रम में मुंबई की रहने वाली संवासनी बहन ज्योति ने तलाशी के समय कहा कि यह समाज लुटेरों का जंगल है। इस कारण आश्रम की सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए गए है। यहां ज्ञान दिया जाता है। जो ज्ञान लेना चाहते है, उनको हीं प्रवेश दिया जाता है। बाहरी लोग आकर परेशान करते है। बाबा वीरेंद्र देव भ्राता है। वह ज्ञान देने आते है।





 
विज्ञापन
There is a basement at every step Baba's ashram seven secret
अाश्रम में मह‌िलायें - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला चौधरियान निवासी तेजसिंह यादव का कहना है कि जब-जब आश्रम की गतिविधियों को लेकर विरोध किया तो मोहल्ले के  लोगों के खिलाफ आश्रम से अनुयायी झूठा मुकदमा लिखा देते है। अभी तक करीब 27 लोगों के खिलाफ मुकदमे लिख चुके है। पुलिस भी ठीक से जांच करने में लापरवाही बरतती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed