{"_id":"5a3fdaf74f1c1bc5758bb05c","slug":"children-taught-lesson-to-father-like-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां को पीटा तो बच्चों ने पिता जी को कुछ इस तरह सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को पीटा तो बच्चों ने पिता जी को कुछ इस तरह सिखाया सबक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
मामला औरेया जिले का है। यहां अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर हाल निवास नारायनपुर निवासी सुबोध चतुर्वेदी रविवार सुबह शराब के नशे में घर आए। नशे की हालत में घर में काम कर रही पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब पत्नी ने गालियों का विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
Trending Videos
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायनपुर में शराब के नशे में पत्नी को पीटकर रहे पिता को उसके बच्चों ने एक कमरे में बांधकर बाहर से कुंडी लगा दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने कमरे में बंद अधेड़ को छुड़ाया। इसके बाद उसे कोतवाली ले आई।
डेमो पिक
चीख-पुकार सुनकर उसके बच्चे आ गए और उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर पिता सुबोध चतुर्वेदी को बांध दिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बंद होने के कारण सुबोध चीखने लगा। जिस पर परिजनों ने डायल 100 पुलिस को मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुबोध को छुड़ाया और उसे कोतवाली ले आई है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है। अगर पीड़ितों की ओर से तहरीर दी जाती है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है। अगर पीड़ितों की ओर से तहरीर दी जाती है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।