फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेतबाधा भगाने के नाम पर हो रहा था तंत्रमंत्र, भड़का पूजा कराने वाला बेरहमी से की तांत्रिक की हत्या

Sat, 22 Feb 2020 03:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Feb 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Tantrik killed in controversy during tantra mantra
तंत्रमंत्र के दौरान विवाद में तांत्रिक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेत बाधा दूर करने के लिए चल रही पूजा के दौरान तांत्रिक और पूजा कराने वालों में विवाद होेने पर हैंडपंप का हत्था मारकर तांत्रिक की हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गृहस्वामी, उसकी पत्नी और दामाद गिरफ्तार कर लिया है। घर में पड़रा (पड़वा) और बकरा भी मृत मिले।


 
Tantrik killed in controversy during tantra mantra
कुड़रिया गांव के लोगों से एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने घटना की जानकारी की। - फोटो : अमर उजाला
दोनों पशुओं की बलि चढ़ाने की आशंका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  तीन टीमें लगाई गई हैं। बकेवर थाना क्षेत्र के कुड़रिया गांव निवासी सुघर सिंह दोहरे पुत्र स्वर्गीय रजऊ दोहरे का पुत्र ब्रह्मप्रकाश उर्फ छोटे और एक अन्य बेटे श्यामबाबू की पत्नी प्रियंका कथित तौर पर भूतप्रेत से पीड़ित है। बेटे व पुत्रवधू का चिकित्सीय इलाज कराने की बजाय सुघरसिंह तंत्रमंत्र के फेर में फंस गया।

 
Tantrik killed in controversy during tantra mantra
सुघर सिंह के घर के बाहर जमा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
इसी खातिर लवेदी थाना क्षेत्र के मलेपुर गांव निवासी उसके दामाद विपिन ने अपने गांव के शादीशुदा तांत्रिक हरिगोविंद (45) से उसकी मुलाकात कराई। तांत्रिक करीब साल भर से तंत्रमंत्र करने आने लगा। वह सुघरसिंह के घर पर करीब 5-6 बार आ चुका था। बृहस्पतिवार देर शाम को भी विपिन अपने साथ तांत्रिक हरिगोविंद को लेकर सुघर सिंह के घर तंत्रमंत्र करने पहुंचा था। परिवार के लोगों से हुई पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तांत्रिक पूजा के दौरान एक पड़रा (पड़वा) व बकरे की बलि भी चढ़ाई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tantrik killed in controversy during tantra mantra
घटना के बारे में जानकारी देती आरोपी विपिन की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सुघर सिंह के परिवार और तांत्रिक हरिगोविंद के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसमें हैंडपंप के हत्थे से प्रहार करके तांत्रिक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद घरवाले भाग गए। तांत्रिक का शव रात भर घर में ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह गांव वालों ने सुघर सिंह के घर के सामने एक पड़रा (पड़वा) का कटा हुआ शव देखा तो उनका माथा ठनका। लोग अंदर गए तो घर में खून से सनी लाश देखी।

 
विज्ञापन
Tantrik killed in controversy during tantra mantra
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बकेवर थाना प्रभारी वचन सिंह सिरोही व एसएसआई सुरेशचंद्र मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह व सीओ भरथना आलोक प्रसाद भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों से घटना की जानकारी की और शव की शिनाख्त कराई। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि सुघरसिंह के घर पर भूतप्रेत के चक्कर को लेकर तंत्रमंत्र की पूजा कराई जा रही थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed