फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से नेपाल जा रही बस की ट्रक से टक्कर, यात्री बोले तेज धमाका हुआ फिर अस्पताल में खुली आंखें

Thu, 20 Feb 2020 01:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Feb 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Bus-truck collision Agra-Lucknow expressway, 29 people injured
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 90 करहल के पास बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। दिल्ली से नेपाल जा रही है बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। 45 सवारियों की क्षमता वाली में बस में 44 यात्री सवार थे। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं। बस चालक व परिचालक गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया।

 
Bus-truck collision Agra-Lucknow expressway, 29 people injured
बस हादसे में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार ने कहा कि रात 12 बजे लगभग 29 लोग भर्ती हुए थे जिसमें चालक व परिचालक की स्थिति ज्यादा नाजुक है। बाकी घायलों के मामूली चोटें आई हैं। हादसे में ऐसे लोग घायल होकर आए हैं जिनके कोई खास छोटे नहीं है। इनको जल्द ही यहां से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आदेश ने बताया कि रात को ही जैसे ही मुझे सूचना मिली तुरन्त ही मैं अपनी चिकित्सा टीम के साथ घायलों के इलाज में जुट गए।

 
Bus-truck collision Agra-Lucknow expressway, 29 people injured
बस हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ उनकी पूरी चिकित्सा टीम भी जुटी रही। बस मालिक ने सुबह सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया। घायल 26 यात्री अस्पताल प्रशासन से अपनी मर्जी से छूट्टी करा कर ले गए हैं। यह हादसा मैनपुरी जनपद के करहल में हुआ था। इसलिए करहल एसडीएम रत्न वर्मा भी घायलो को पीजीआई में एक-एक घायल से मिले व उनके हाल चाल पूछे। साथ मे एसडीएम हेम सिंह सैफई भी मौके पर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bus-truck collision Agra-Lucknow expressway, 29 people injured
सड़क हादसे के बाद बस को हटाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
वहीं घायल चालक रिंकू ने बताया कि आगे जा रहा ट्रक ड्राइवर गाड़ी को सही ढंग से नही चला रहा था। बार-बार गाड़ी इधर से उधर कर रहे थे। कई बार लाइट के संकेत से उसे साइड मांगी, लेकिन उसने कोई भी संकेत का पालन नही किया। जैसे ही ओवरटेक करनी चाही, तभी अचानक उसने हमारी साइड गाड़ी को मोड़ दिया। जिससे हमारी बस उसमे जा टकराई। बस रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही थी।

 
विज्ञापन
Bus-truck collision Agra-Lucknow expressway, 29 people injured
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायल यात्री जनक बहादुर पुत्र टीकाराम उम्र लगभग 66 वर्ष ने बताया कि हम सो रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। मुझे नही पता यह सब कैसे हुआ। जब आंख खुली तो मैने अपने आप को घायल पाया। वही दूसरे घायल यात्री रम्भा पत्नी मुख्तार बहादुर जिला पालव में रहते हैं। बताया हम दिल्ली से पांच माह बाद घर नेपाल जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हम ने अपने आप को घायल अवस्था मे अस्पताल में पाया। हमारे साथ दो बच्चे थे। जिसमें एक बच्चे को सिर में चोट आई हुई है। हमारा देवर व एक बच्चा भी घायल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed