{"_id":"5c8d452ebdec2214195ab4fa","slug":"swati-singh-statement-about-sp-bsp-before-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वाति सिंह बोलीं... सपा अवसरवादी, चुनाव में बसपा से किया गठजोड़, कांग्रेस पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति सिंह बोलीं... सपा अवसरवादी, चुनाव में बसपा से किया गठजोड़, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
Sun, 17 Mar 2019 10:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
स्वाति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में लोकसभा चुनाव प्रभारी बनकर शहर आईं राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सपा को अवसरवादी पार्टी बताया। वहीं खुद को उन्नाव की बेटी बताकर जिले के पार्टी पदाधिकारियों से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा। उन्होंने सभी से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
स्वाति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कालोनी में कैबिनेटमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों व विधानसभा प्रभारियों से परिचयात्मक बैठक की। बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे यहां का लोकसभा चुनाव प्रभारी बना कर भेजा है लेकिन वह उन्नाव की बेटी बनकर आप सभी के बीच लोकसभा चुनाव में जीत का दृढ़ संकल्प लेकर आई हैं।
स्वाति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि पार्टी के पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों एवं भवन प्रभारियों के साथ प्रत्येक बूथ में निवास करने वाले लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं को समझाएं और मोदी के लिए समर्थन मांगे। राज्यमंत्री ने कहा कि आज विरोधी दल भाजपा से घबरा कर गठबंधन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाति सिंह
- फोटो : amar ujala
सपा को अवसरवादी बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में सपा जहां कांग्रेस से गठबंधन कर जनता को ये साथ पसंद है का नारा बुलंद कर रही थी। अब अवसरवादिता के चलते आगामी लोकसभा चुनावों में बसपा से गठजोड़ किया है। ऐसे गठबंधन को जनता अच्छे से पहचानती है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 से भी ज्यादा भाजपा के पक्ष में होंगे। ऐसी सुनामी के बाद 2024 के चुनावों में लोग नामांकन तक नहीं कराएंगे। उन्होंने राज्यमंत्री को यकीन दिलाते हुए कहा कि जिले का संगठन एवं यहां के विधायक आपका पूर्ण सहयोग कर भाजपा को जिताने का काम करेंगे।