फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी दंगल: महागठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में, भाजपा खेमे में टिकट के लिए मचा घमासान

Sun, 17 Mar 2019 09:33 AM IST
देव कश्यप यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Mar 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
sp bsp and congress candidates for lok sabha election 2019
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावी चौसर बिछ रही है। महागठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। अब सत्ताधारी दल भाजपा की बारी है। वर्तमान सांसद का टिकट रहेगा या कोई नया चेहरा आएगा, यह तय नहीं होने से अफवाहों का बाजार गर्म है। सारी चुनावी गणित नाम की घोषणा पर टिकी है।

 

sp bsp and congress candidates for lok sabha election 2019
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव
भाजपा खेमे में अंदरखाने में टिकट का चेहरा बनने के लिए घमासान मचा है। बता दें कि इसके लिए जनपद से ही भाजपा के कई दिग्गज अपने-अपने समीकरणों और प्रभाव के साथ पार्टी हाईकमान से संपर्क साधने में लगे हैं। भाजपा की एक बड़ी लॉबी टिकट को किसी सर्वण कोटे में ले जाने के लिए जोर लगाए हुए है।

 

 

sp bsp and congress candidates for lok sabha election 2019
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : amar ujala

इसके पीछे दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी दल से कुर्मी बिरादरी के प्रत्याशी का मैदान में उतरना है। दावेदारी कर रहे लोगों का मानना है कि मतों के ध्रुवीकरण के लिए सवर्ण बिरादरी को मौका दिया जा सकता है। पिछले कई दिनों से जिले की निवर्तमान सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का टिकट बदलने की चर्चाओं ने राजनीतिक समीकरणों को हवा दे रखी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sp bsp and congress candidates for lok sabha election 2019
अमित शाह- पीएम मोदी

पार्टी में किसी बाहरी का दखल तो दूर की बात है। स्थानीय नेताओं ने ही अपने दावेदारी को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो विधायक अपने पुत्र के लिए, शिक्षण संस्थाओं के दो संचालक अपने लिए लगे हैं। इसी बीच कुछ दिनों से संत समाज की ओर से एक नुमाइंदे का नाम भी तेजी से चर्चा में आया है।
 

 

 

विज्ञापन
sp bsp and congress candidates for lok sabha election 2019
डेमो
इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन पर आरएसएस का भी पूरा हाथ है। दावेदार नेता अलाकमान को अपने फैक्टर भी समझा रहे हैं। गठबंधन और कांग्रेस से एक ही जाति के प्रत्याशी के मैदान में आ जाने से अब भाजपा नेता टिकट की करवट सवर्ण फैक्टर की ओर बदलवाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर टिकट की बढ़ रही दावेदारी पार्टी में आंतरिक गुटबाजी को भी बढ़ावा दे रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed