{"_id":"5b142c4c4f1c1b624d8b4814","slug":"sunil-bansal-said-if-you-miss-something-it-will-be-like-kairana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरा सा चूकोगे तो कैराना जैसा हाल होगा-सुनील बंसल, मोदी लहर समेत कई मुद्दों पर चर्चा, बनी खास रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सा चूकोगे तो कैराना जैसा हाल होगा-सुनील बंसल, मोदी लहर समेत कई मुद्दों पर चर्चा, बनी खास रणनीति
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 04 Jun 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के रविवार को यूपी के कानपुर में हुए सम्मेलन में यह बात तो बिना बोले स्वीकार कर ली गई कि इस बार मोदी लहर के भरोसे नहीं रहना है और न ही मोदी लहर जैसी कोई बात है। तभी तो संगठन की तरफ से सभी को सक्रिय रहने की चेतावनी दी गई।
Trending Videos
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
भौंती स्थित पीएसआईटी में सुबह 11 बजे से शुरू हुए सम्मेलन में आखिरी समय तक प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल इस बात पर जोर देते रहे कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार यदि मतदाता सूची ठीक नहीं होगी तो चुनाव में काफी मुश्किल हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची पर संगठन और विधायकों ने काम किया होता तो प्रदेश में तीनों उप चुनाव में पार्टी की हार नहीं होती। तीनों लोकसभा (कैराना, गोरखपुर, फूलपुर) उप चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा 2014 वाली मोदी लहर की बात से भी कतराने लगी है।
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि संगठनात्मक स्तर पर पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी ने मतदाता सूची को लेकर अभी तक जो पड़ताल की है, उसमें कहा गया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 16 से 18 हजार वोट जो भाजपा के खाते में आने चाहिए थे वे सूची से नदारद हैं। यह स्थिति पूरे प्रदेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में पहली पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की पहली पंक्ति में बैठे प्रदेश सरकार में तीनों मंत्रियों सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना और धुन्नी सिंह से भी संगठन ने कहा कि सरकार के मंत्रियों से भी इस दिशा में काफी उम्मीद रखी जा रही है। वे भी अपनी भूमिका को गंभीरता से लें।