फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कराहती हुई गर्भवती महिला पहुंची अस्पताल, डॉक्टरों ने डिलीवरी तो करा दी, इसके बाद सभी के उड़ गए होश

Mon, 04 Jun 2018 07:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Jun 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
doctors worried after delivery of HIV sufferer
डेमाे पिक
यूपी में कन्नौज जिले के मेडिकल कालेज में शनिवार रात कराहती हुई पहुंची गर्भवती महिला का तत्काल प्रसव करा देना डॉक्टरों को भारी पड़ गया। प्रसव के बाद डाक्टरों ने उसकी रिपोर्ट देखी तो हड़कंप मच गया।
Trending Videos
doctors worried after delivery of HIV sufferer
डेमाे पिक
कन्नौज राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन के मुताबिक महिला रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा से कराहती पहुंची थी। उसे तत्काल ओटी ले जाया गया। वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद डाक्टरों ने उसकी रिपोर्ट देखी तो हड़कंप मच गया। वह एचआईवी संक्रमित थी। रिपोर्ट देखने के तत्काल बाद डॉक्टरों ने गायनी वार्ड में हर मरीज के आने पर रोक लगा दी।

 
doctors worried after delivery of HIV sufferer
डेमाे पिक
डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध न होने की बात कहकर पीड़िता को तुरंत हायर सेंटर ले जाने को कहा। डॉक्टरों ने मामले की जानकारी मेडिकल कालेज प्रशासन को भी दी। इसके बाद रात से ही ओटी के अलावा सभी उपकरणों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया। मरीजों के आने पर भी रोक लगा दी गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
doctors worried after delivery of HIV sufferer
डेमाे पिक
सीएमएस डॉक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि जिस महिला का शनिवार रात प्रसव कराया गया। वह एक गंभीर रोग से पीड़ित थी। यह बात प्रसव के बाद जांच रिपोर्ट में सामने आई। कोई और उस रोग से पीड़ित न हो, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से मरीजों को लौटाया गया होगा। ओटी व लेबर रूम के प्रसव के दौरान प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बदलने व सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed