फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज में मछलियां को मार रहा शुगर मिल का शीरा, CPCB ने जलीय जीवों को लेकर जताई चिंता

Thu, 14 Jun 2018 12:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mill's wastage item killing the fish
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मेंहदीघाट पर गंगा नदी में मछलियों के मरने का कारण शुगर मिल का शीरा (मोलासेस) होने की पुष्टि हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इसके लिए गंगा में मिलने वाली सहायक नदी गर्रा में मैसर्स अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की रोजा इकाई से रसायन अपशिष्ट (शीरे) का रिसाव होने को कसूरवार ठहराया है।


 
Sugar Mill's wastage item killing the fish
डेमो पिक
ये शीरा शाहजहांपुर में काल्हा नाला के रास्ते गर्रा नदी और वहां से गंगा नदी में पहुंच गया। इकाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। 
 
Sugar Mill's wastage item killing the fish
डेमो पिक
सीपीसीबी ने कहा है कि सबसे पहले गर्रा नदी में ही जलीय जीवों के मरने की बात सामने आई थी। इसके बाद कन्नौज के मेंहदीघाट पर भी इसी तरह की शिकायत आई। रोजा इकाई ने प्लांट के पीछे नदी की तरफ शीरे को एकत्रित किया था, जो रिसकर काल्हा नाला के रास्ते गर्रा और फिर गंगा में पहुंच गया। इसकी वजह से नदी में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई और जलीय जीवों की मृत्यु हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sugar Mill's wastage item killing the fish
डेमो पिक
पंजाब के बाद यूपी में भी वहीं गलती
हाल ही में पंजाब में ब्यास नदी में दो शुगर मिलों का शीरा रिसने से जलीय जीवों की मौत हो गई थी। इसके बाद सीपीसीबी ने सभी राज्यों के शुगर मिलों को शीरे के एकत्र करने की जगह को सुरक्षित बनाने का आदेश दिया गया था। लेकिन अब यूपी में मिला ये पहला मामला दिखा रहा है कि यहां भी सुधार नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed