{"_id":"5b2208f64f1c1bfa6e8b7d2e","slug":"it-and-software-sector-iitians-first-choice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर है आईआईटीयंस की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर है आईआईटीयंस की पहली पसंद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:01 PM IST
सार
- आईआईटी कानपुर ने जारी की 2017-18 सत्र की ब्रांच प्लेसमेंट रिपोर्ट
- एनालेटिक्स दूसरे और तीसरे नंबर पर है इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर
विज्ञापन
डेमाे पिक
जॉब के मामले में आईआईटी कानपुर के छात्रों की पहली पसंद आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर है। यहां के 26.3 प्रतिशत छात्रों ने सत्र 2017-18 में इस सेक्टर की जॉब को पहली प्राथमिकता दी। दूसरे नंबर पर एनालेटिक्स सेक्टर है। इसमें 26 प्रतिशत छात्रों ने जॉब ऑफर स्वीकार किया।
डेमाे पिक
बुधवार को आईआईटी प्रशासन की ओर से ब्रांच वाइज प्लेसमेंट की रिपोर्ट जारी हुई है। रिपोर्ट में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर तीसरे नंबर पर है। इस सेक्टर में 25.1 प्रतिशत छात्र जॉब के लिए चयनित हुए। इसके अलावा मैनेजमेंट सेक्टर में 6.3, रिसर्च में 5.4, एजूकेशन में पांच प्रतिशत, कंसलटिंग में 4.1 और अन्य सेक्टर में 1.9 प्रतिशत छात्रों ने जॉब हासिल की है।
डेमाे पिक
किस विभाग के कितने प्रतिशत छात्रों को मिली नौकरी
विभाग छात्र प्रतिशत
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 96
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 90
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 86
डिजाइन 86
इकोनॉमिक्स साइंस 85
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 82
केमिकल इंजीनियरिंग 80
विभाग छात्र प्रतिशत
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 96
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 90
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 86
डिजाइन 86
इकोनॉमिक्स साइंस 85
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 82
केमिकल इंजीनियरिंग 80
विज्ञापन
विज्ञापन
82 प्रतिशत रिसर्च सेक्टर में बढ़ीं नौकरियां
डेमाे पिक
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रिसर्च के क्षेत्र में 82 प्रतिशत नौकरियों में इजाफा देखने को मिला है। अन्य कोर सेक्टर में यह बढ़ोतरी 31 प्रतिशत की दर्ज की गई है। इसके अलावा 50 प्रतिशत स्टार्टअप पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़े हैं।
विज्ञापन
दोनों चरणों में नंबर वन है आईआईटी कानपुर
डेमाे पिक
कैंपस प्लेसमेंट के दोनों चरणों में आईआईटी कानपुर ने सभी 23 आईआईटी में पहला स्थान हासिल किया है। पहले चरण मेंकुल 782 छात्रों को नौकरी ऑफर हुई। इसमें सर्वाधिक पैकेज 1.39 करोड़ सालाना का रहा जबकि दूसरे चरण में 280 छात्रों को नौकरी मिली। इसमें 25 लाख रुपये सर्वाधिक पैकेज रहा।