फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात से स्पेशल ट्रेन 1295 श्रमिकों केे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची, न पैसे न दूध, पानी पिलाकर मां ने मासूम को चुप कराया

Fri, 08 May 2020 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 May 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Special train from Palam in Gujarat reached Farrukhabad station carrying 1295 workers
गुजरात से स्पेशल ट्रेन 1295 श्रमिकों केे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के पालम से स्पेशल ट्रेन 1295 श्रमिकों को लेकर फर्रुखाबाद स्टेेशन पहुंची। इसमें फर्रुखाबाद के साथ अन्य जनपदों के लोग भी थे। लॉकडाउन में फंसे इन श्रमिकों के चेहरों पर घर जाने की खुशी के साथ वह दर्द भी था, जो उन्होंने लॉकडाउन में घर से दूर दूसरे प्रदेश में भूखे-प्यासे झेला है।
Special train from Palam in Gujarat reached Farrukhabad station carrying 1295 workers
गुजरात से स्पेशल ट्रेन 1295 श्रमिकों केे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची - फोटो : अमर उजाला
पर जब उनसे बात की तो उन्होंने घर पहुंचने की खुशी के आगे वहां के दर्द को कम ही बताया। जनपद हरदोई के पाली निवासी सोनवती पत्नी निशू अपने एक साल के मासूम बेटे आयुष को गले से लगाकर चुप करने का प्रयास कर रही थीं।

Special train from Palam in Gujarat reached Farrukhabad station carrying 1295 workers
गुजरात से स्पेशल ट्रेन 1295 श्रमिकों केे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची - फोटो : अमर उजाला
पर बेटा चुप नहीं हो रहा था। होता भी कैसे उसका पेट जो खाली था। मां दूध न होने से उसे बार-बार चम्मच से पानी पिलाकर चुप कराने की कोशिश कर रही थी। सोनवती ने बताया कि वह पति के साथ भट्ठे पर काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special train from Palam in Gujarat reached Farrukhabad station carrying 1295 workers
गुजरात से स्पेशल ट्रेन 1295 श्रमिकों केे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में काम बंद हो गया। भट्ठा मालिक ने जो पैसे दिए वह बड़े के इलाज में खर्च हो गए। 480 रुपये की एक टिकट आई। जब गुरुवार शाम को सात बजे ट्रेन पर सवार हुए तो थोड़ा दूध था। वह रास्ते में ही बच्चे ने पी लिया।

विज्ञापन
Special train from Palam in Gujarat reached Farrukhabad station carrying 1295 workers
गुजरात से स्पेशल ट्रेन 1295 श्रमिकों केे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची - फोटो : अमर उजाला
खिलाने के लिए बिस्कुट भी नहीं है। इससे बेटा चुप नहीं हो रहा है। ऐसी ही दर्द भरी कहानी हर उस प्रवासी श्रमिक की है जो ट्रेन से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा। जालौन निवासी लाखन पालम में पकौड़ी का ठेला लगाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed