फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में शादी: न बैंड न बाजा, चार बरातियों संग पहुंचे दूल्हे राजा, थामा एक दूसरे का हाथ

Wed, 15 Apr 2020 03:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in farrukhabad, marriage in lockdown, lockdown news
लॉकडाउन में शादी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद- हर पिता को अपने बच्चों की शादी धूमधाम से करने की इच्छा होती है, मगर विधि का विधान देखिए। कोरोना वायरस के साये के चलते कोई रिश्तेदार घर नहीं आ-जा सकता। यही वजह रही कि एक युवती की बरात आई, तो उसमें दूल्हा, उसका पिता, बड़ा भाई और ताऊ पहुंचे। छह-छह फीट दूरी पर बने गोलों में बैठाया गया। बरात में न कोई रिश्तेदार और न ही गांव-मोहल्ले के लोग शामिल हुए।

 
Coronavirus in farrukhabad, marriage in lockdown, lockdown news
लॉकडाउन में शादी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद दुल्हन शिवी बाबुल के घर से ससुराल को विदा हो गई। राजेपुर कस्बे के उमेश कुमार सक्सेना जमीन फट्टा बिछाकर अनाज खरीद का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी शिवी (21) की शादी शाहजहांपुर के कलान कस्बे के राज मिस्त्री सत्यपाल के बेटे अनिल कुमार के साथ तय की थी।
 
Coronavirus in farrukhabad, marriage in lockdown, lockdown news
लॉकडाउन में शादी - फोटो : अमर उजाला
अनिल इंटरमीडिएट में पढ़ता है। लॉकडाउन के बाद असमंजस में फंसे उमेश व सत्यपाल ने तय किया कि वह लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करेंगे। बरात रात में रुकेगी नहीं। सभी कार्यक्रम दिन में ही होंगे। इसके बाद बुधवार सुबह सात बजे चंद बरातियों के साथ बरात पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in farrukhabad, marriage in lockdown, lockdown news
लॉकडाउन में शादी - फोटो : अमर उजाला
बरात में दूल्हा अनिल, उसके पिता, बड़ा भाई अरविंद और ताऊ नेत्रपाल शामिल रहे। शिवी के पिता ने सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा। उन्होंने छह-छह फीट पर गोले बनाए। उन्हीं में बरातियों को बैठाया गया। स्वागत सत्कार के बाद नाश्ता व भोजन कराया गया। पं. रामशंकर ने वेद मंत्रोच्चार के साथ द्वारचार कराया। अनिल व शिवी के सात फेरे डलवाए व अन्य रस्में भी हुईं। पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया।
 
विज्ञापन
Coronavirus in farrukhabad, marriage in lockdown, lockdown news
लॉकडाउन में शादी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद बेटी को विदा करते हुए परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं। शिवी के पिता उमेश कुमार ने बताया कि बीमारी से बचने को उन्होंने नियम का पूरा पालन किया। जो भी सामान दान किया है, उसे बाद में भिजवा दिया जाएगा। आदर्श शादी की हर किसी ने सराहना की। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने उमेश कुमार को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पहले ही कह दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed