फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइबर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, यहां पुलिस ने की कुछ एेसी तैयारी

Thu, 30 Aug 2018 08:50 AM IST
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 08:50 AM IST
सार

-शहर में बनाई जाएगी साइबर फॉरेंसिक लैब
-एसएसपी के प्रस्ताव को शासन की हरी झंडी
 

विज्ञापन
special story on cyber crime
डेमो पिक
साइबर ठगी करने वालों पर नकेल कसने के लिए यूपी के कानपुर शहर में कानपुर रेंज की पहली साइबर फॉरेंसिक लैब निर्माण को लेकर शासन की हरी झंडी मिल गई। बजट मिलने के बाद जल्द ही ट्रैफिक पुलिस लाइन में स्थित एसपी क्राइम दफ्तर में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय डिजिटल युग है। उच्च तकनीकों की मदद से अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए साइबर अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना बड़ी चुनौती है। साइबर अपराधियों की ऐसी ही चुनौतियों से निपटने को साइबर लैब बनाने की तैयारी की गई है।


आगे की स्लाइड में पढ़ें- छह कमरों की लैब, 22 कर्मियों की होगी तैनाती...

 
special story on cyber crime
डेमो पिक
शासन को भेजे गए प्रस्ताव में आधुनिक मशीन, कम्प्यूटर, हाईटेक साफ्टवेयर के साथ ही तीन शिफ्टों में 22 प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती का मसौदा रखा गया। ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थित एसपी क्राइम के दफ्तर परिसर में छह कमरों की लैब होगी। इसमें एक हाल में लैब बनेगी। बाकी में विवेचक और अधिकारियों का दफ्तर होगा। अधिकारी जनता की साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे और कार्रवाई की जाएगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- ये काम होंगे...
 
special story on cyber crime
डेमो पिक
लैब खुलने से सीडीआर एनालिसिस,  डेटा रिकवरी, दस्तावेज कलेक्शन, फाइल कार्विंग, ई-मेल ट्रेसिंग, मेमोरी ट्रेसिंग और मोबाइल फॉरेंसिक सॉल्यूशन, ईमेज मैचिंग, सेल टाइप एनालिसिस, फैराडे बैग तकनीक के जरिए बिना मोबाइल ऑन किए डाटा निकालने का काम हो सकेगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- कैसे काम करेगा साइबर लैब...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
special story on cyber crime
डेमो पिक
साइबर अपराध अन्वेषण केंद्र में अपराधियों के मोबाइल और कंप्यूटर का डाटा लेकर उसे इन्वेस्टीगेट किया जा सकता है। इसके साथ ही ईमेल, सोशल साइट के जरिए होने वाले अपराध पर भी लगाम लग सकेगी। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- चुनिंदा साइबर उपकरणों का इस्तेमाल...
विज्ञापन
special story on cyber crime
डेमो पिक
साइबर लैब को छह सेक्शन में बांटा जाएगा, जिसमें हर सेल का एक इंचार्ज होगा। जनता से जुड़े साइबर क्राइम के मामलों का चुनिंदा साइबर उपकरणों की मदद से खुलासा किया जाएगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- लैब में ट्रेनिंग की भी होगी सुविधा...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed