फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेकुलर मोर्चा के गठन से शिवपाल समर्थकों में खुशी, अब इस तरह से बढ़ सकती हैं 'सपा की मुश्किलें'

Thu, 30 Aug 2018 08:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 08:49 AM IST
सार

- मोर्चा के गठन से सियासी हलकों में हलचल
- शिवपाल का कदम से बढ़ सकती सपा की मुश्किलें
- इटावा समेत आसपास के कई जिलों में है शिवपाल का प्रभाव 

विज्ञापन
Shivpal supporters happy by the formation of new party
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नई पार्टी के गठन के एलान ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी। उनके अगले कदम से समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि शिवपाल का इटावा समेत आसपास के जिलों की सियासत में गहरा प्रभाव है। माना जा रहा है इसका शिवपाल के सपा से हटने का असर आगमी लोकसभा में देखने को मिलेगा।  

 
Shivpal supporters happy by the formation of new party
शिवपाल सिंह यादव
22 सालों से जसवंतनगर सीट से चुनाव जीतते आ रहे शिवपाल सिंह का इटावा,मैनपुरी,कन्नौज, फर्रुखाबाद,फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, कानपुर देहात समेत पूर्वान्चल की यादव बाहुल्य सीटों पर अच्छा प्रभाव है। सहकारी समितियों के चुनाव से लेकर ग्राम पंचायत ,निकाय से लेकर,विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उसकी सक्रि यता रहती है। इसकी वजह से उनके समर्थकों की लम्बी फेरिस्त है। जोकि सपा के लिए मुफीद वोट बैंक का काम करते थे। साथ ही पार्टी के संघर्ष में शिवपाल के समर्थक ही सबसे आगे रहते थे।

 
Shivpal supporters happy by the formation of new party
शिवपाल सिंह यादव
जब से  सपा की बागडोर अखिलेश यादव के हाथ आयी। उसके बाद से शिवपाल पार्टी में काफी दिनों से उपेक्षा का शिकार थे। इसका दर्द भी उन्होंनेकई बार मंचों से साझा किया। उनके समर्थकों को पार्टी में तबज्जो नहीं मिल रही थी। इसको लेकर शिवपाल ने पार्टी छोड़ने और नई पार्टी गठन करने का निर्णय लिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि शिवपाल सिंह यादव अपने इस मोर्चा को लेकर आगे क्या रणनीति अपनाते हैं और पार्टी को शिवपाल के हटने से कितना नुकसान और फायदा होगा। इसको लेकर अभी तक लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal supporters happy by the formation of new party
शिवपाल सिंह यादव
सपा से नाराजगी का दे रहे थे संकेत
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लगातार अपनी नाराजगी का संकेत दे रहे थे। दो माह पहले अमर आशियाना में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर शिवपाल सिंह भी पहुंचे थे और उन्होंने रामगोपाल को केक भी खिलाया। दोनों भाइयों के मिलने से संदेश गया कि समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है, लेकिन कुछ देर बाद ही फिरोजाबाद की जनसभा में बैनर पर फोटो नहीं लगी होने पर शिवपाल सिंह ने नाराजगी जताई थी। बार-बार पार्टी में उपेक्षा का शिकार होने का दर्द वह अपने समर्थकों और रिश्तेदारों से जाहिर करते थे। साफ थी कि परिवार की खाई अभी भरी नहीं है। उनके इस निर्णय के बाद से परिवार के लोगों को भाैंचक्का कर दिया है।   
विज्ञापन
Shivpal supporters happy by the formation of new party
शिवपाल सिंह यादव
राजनीतिक मजबूरी, मुलायम सबके संग
भले ही लोग इसे राजनैतिक मजबूरी कहें, लेकिन आज राजनीतिज्ञ इसे जायज मानते हैं। मुलायम सिंह यादव आज अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के लिए ऐसी ही राजनीतिक मजबूरी के उदाहरण बने हुए हैं। मुलायम सिंह यादव ने ही समाजवादी पार्टी को खड़ा किया और आज इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह मुलायम सिंह यादव की जमीनी पैठ का दर्शाता है। यहीं वजह है कि सपा के शीर्ष पर वर्चस्व को लेकर घमासान मचने के बाद भी मुलायम सिंह यादव को कोई नहीं छोड़ना चाहता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed