फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोपी विधायक के गांव में तीसरे दिन छाया रहा सन्नाटा, पढ़िए गांव के लोगों की जुबानी

Mon, 16 Apr 2018 10:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
 silence in accused MLA kuldeep singh sengar's village third day
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का घर - फोटो : अमर उजाला
विधायक कुलदीप सेंगर व उनके भाई पर रेप सहित अन्य गंभीर आरोपों के चलते उनके गांव में पसरा सन्नाटा तीसरे दिन भी नहीं टूटा। विधायक के जिस घर के बड़े मैदान में लोगों का मजमा लगता था, वहां सन्नाटा पसरा है।





 
Trending Videos
 silence in accused MLA kuldeep singh sengar's village third day
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का घर - फोटो : अमर उजाला
विधायक ज्यादातर शनिवार और रविवार को गांव में ही रुकते थे। उनसे मिलने के लिए जिले भर से लोग आते थे। वह लोगों की समस्याएं सुनते। लोगों के आपसी विवाद के मामलों में पंचायत कर जो फैसला सुना देते, उससे दोनों पक्ष असहमत होने की हिम्मत नहीं कर पाते थे।


 
 silence in accused MLA kuldeep singh sengar's village third day
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
शनिवार को आंबेडकर जयंती की छुट्टी रही। अगर विधायक सीबीआई के शिकंजे में न होते तो सुबह छह बजे से ही मजमा जुड़ने लगता। शनिवार को नजारा जुदा रहा। विधायक के घर ही नहीं, पूरे गांव में मातम है। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 silence in accused MLA kuldeep singh sengar's village third day
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि कुलदीप की वजह से गांव की पूरे जिले में शान थी, अब गांव को लोग किस नजर से देखेंगे, पता नहीं। वहीं विधायक से नाराज रहने वाले लोग दबी जुबान से दबंगई की बात तो स्वीकार करते हैं लेकिन आरोपों को वह पचा नहीं पा रहे। विरोधियों का कहना है कि विधायक का यह रूप कभी उनके सामने नहीं आया। आरोप को तब तक सही नहीं मानेंगे, जब तक साबित न हो जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed