फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा को झटका दे सपा का दामन थामने वाले श्यामाचरण गुप्त ने बताया क्यों बीजेपी छोड़ना बना मजबूरी

Tue, 19 Mar 2019 06:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
shyama charan gupta talk about bjp before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, श्यामाचरण गुप्ता, पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को छोड़ सपा का दामन थामने वाले पूर्व बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने अपना दर्द बयां किया। प्रयागराज सांसद व बांदा लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त ने कहा कि भाजपा के कई उच्च पदों पर बैठे पदाधिकारियों ने उनका अपमान किया। बावजूद इसके वह सब कुछ खामोशी से सहते रहे जब व्यापारियों के हित का मामला आया तो वह अड़ गए।


 
shyama charan gupta talk about bjp before lok sabha elections 2019
श्यामाचरण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
जो केंद्र व प्रदेश की सरकार में बैठे लोगोें को नागवार गुजरा और व्यापारी हित की अनदेखी की गई। जिससे क्षुब्ध होकर भाजपा का दामन छोड़ना पड़ा। सपा में सम्मान के साथ बुलाकर उम्मीदवारी तय करने पर वह चुनाव लड़ने आए हैं। वह नए घर को छोड़कर पुराने घर लौटे हैं।

 
shyama charan gupta talk about bjp before lok sabha elections 2019
श्यामाचरण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
रोजगार व अन्य मुद्दों पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कई नीतियों को आडे़ हाथ लेकर कहा कि अब यह गठबंधन के कारण केंद्र में भी परिवर्तन की बयार बह रही है। इसका आने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में असर दिखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shyama charan gupta talk about bjp before lok sabha elections 2019
श्यामाचरण गुप्ता
लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को मुख्यालय पहुंचे प्रयागराज सांसद गुप्ता ने सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर बांदा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।

 
विज्ञापन
shyama charan gupta talk about bjp before lok sabha elections 2019
श्यामाचरण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
जिसमें वह बसपा मुखिया मायावती व आरएलडी का भी आभार जताते हैं। सपा में उन्होंने 16 वर्षों तक सेवा किया है। परिवर्तन की बयार उठ चुकी है जो केन्द्र में भी जल्द पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को पसंद करते थे, लेकिन भाजपा ने ऐसा कौन सा दाग उनके दामन में पाया कि उन्हें दरकिनार कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed