{"_id":"5932e0284f1c1bcb63bdc202","slug":"shivpal-says-about-akhilesh-and-mayawati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-मायावती के मंच साझा करने की खबरों पर शिवपाल के बयान से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-मायावती के मंच साझा करने की खबरों पर शिवपाल के बयान से सनसनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय जनता दल मुखिया लालू प्रसाद यादव की रैली में अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती के मंच साझा करने की खबरों के बारे में शिवपाल ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर परिवार एक हो जाए तो बैसाखियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आगाह किया कि अगर मुलायम की उपेक्षा जारी रही तो पिछले विधानसभा चुनाव में महज 47 सीटें जीतने वाली सपा की स्थिति इससे भी बुरी हो जाएगी।
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने कहा कि सपा कमजोर हो रही है। सपा विपक्ष की भूमिका ठीक ढंग से नहीं निभा पा रही है क्योंकि लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा जरूर बनाएंगे, जिसमें सपा से उपेक्षित लोगों को शामिल किया जाएगा। साथ ही समान विचारधारा वाली अन्य पार्टियों से भी एक मंच पर आने को कहा जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या यह ‘जनता परिवार’ को एकजुट करने की नयी कवायद है, उन्होंने कहा ‘हां, सबसे बात की जाएगी।’
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने कहा कि मोर्चा में अमर सिंह को शामिल करने के लिए उनसे भी बात की जाएगी। पूर्व मंत्री ने दोहराया कि उनका मोर्चा कोई राजनीतिक दल नहीं होगा, बल्कि यह सपा का ही हिस्सा होगा, जिसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने बुधवार (31 मई) को घोषणा की थी कि वह 6 जुलाई को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन करेंगे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव इस मोर्चे के अध्यक्ष होंगे, जबकि वह खुद इसके संयोजक होंगे। सपा की कमियों को दूर करना इस मोर्चे का उद्देश्य होगा। शिवपाल ने पिछले महीने ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन का ऐलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा में बार-बार उनका और मुलायम का अपमान किया गया।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। यह हमेशा बना रहेगा। भाजपा के खिलाफ एकजुटता के सवाल पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य दलों की 27 अगस्त को पटना में लालू प्रसाद के नेतृत्व में रैली होगी। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार होगी।