फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 अप्रैल से वक्री होंगे शनि, प्रकोप से बचने के लिए करें महिलाओं का सम्मान और अपनाएं ये उपाय

Mon, 09 Apr 2018 03:06 PM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Apr 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Shani will be vakri from April 18
राजनीति में उथलपुथल देखने को मिलेगी
शनि देव 18 अप्रैल को प्रात:काल 7:14 बजे से वक्री होंगे। इसके बाद 6 सितंबर 2018 तक वक्रत्व काल रहेगा। शनि के वक्री काल का प्रभाव देश पर गहरा पड़ेगा। जनमानस के लिए लाभकारी होगा लेकिन राजनीति में उथलपुथल देखने को मिलेगी।

 
Shani will be vakri from April 18
18 अप्रैल को प्रात:काल 7:14 बजे से वक्री होंगे
पंडित दीपक पांडेय ने बताया कि वर्तमान में शनिदेव धनु राशि में मंगल के साथ युति में चल रहे हैं। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए इस राशि में शनि का गोचर अनुकूल माना जाता है। 18 अप्रैल को शनि के वक्री होने के बाद वे तीसरी दृष्टि से तुला, सातवीं दृष्टि से मिथुन तथा दसवीं दृष्टि से मीन राशि को देखेंगे। साथ ही सिंह राशि पर नवं-पंचम दृष्टि डालेंगे।
Shani will be vakri from April 18
जनमानस के लिए लाभकारी होगा
इसका प्रभाव विभिन्न रूपों में नजर आएगा। वैसे भी शनि-मंगल की युति सामाजिक व आर्थिक दृष्टिकोण से उचित नहीं मानी जाती है। ऐसे में शनि का वक्री होना भारतीय समाज पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालेगा। शनि की व्रकी दृष्टि से देश में अशांति, अस्थिरता, अग्निकांड, जातीय आंदोलन जैसे घटनाएं हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani will be vakri from April 18
6 सितंबर 2018 तक वक्रत्व काल रहेगा
राशियों पर प्रभाव
मेष-
शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा, स्वयं के बल पर व्यापार में लाभ
वृष-शनि सातवें स्थान पर रहेगा, शुभ कार्य के योग, नया वाहन खरीद सकते है
मिथुन-दिसंबर तक शनि 6ठे स्थान पर रहेगा, शुभ फल, शत्रु परास्त होंगे
कर्क-शनि पांचवें स्थान पर है, व्यापार व नौकरी में शुभ फल मिलेगा
सिंह-शनि चौथे स्थान पर है, ढय्या का प्रभाव, कार्यों में बाधाएं
कन्या-शनि राशि से तीसरे स्थान पर, झूठा आरोप लगा सकता, धन आएगा
विज्ञापन
Shani will be vakri from April 18
शनि के वक्री काल का प्रभाव देश पर गहरा पड़ेगा
तुला-साढ़े साती का प्रभाव, दुर्घटना का भय, आर्थिक रूप से परेशान
वृश्चिक-साढ़े साती का प्रभाव, नित नई समस्याएं, मानसिक कष्ट मिलेगा
धनु-राशि से 12वें स्थान पर,खर्च में वृद्धि, प्रेम प्रसंग में सफलता, दुर्घटना की आशंका
मकर-राशि से 11वें स्थान पर, पुराने रोग समाप्त, धन लाभ होगा
कुंभ-राशि से 10वें स्थान पर, नई संभावनाएं, नौकरी में बेहतर अवसर
मीन-शनि 9वें स्थान पर, धन लाभ के अनेक योग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed