फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटे दांत फिर से जुड़ जाएंगे बशर्ते जरूरी हैं ये 5 सावधानियां

Mon, 09 Apr 2018 10:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Apr 2018 10:53 AM IST
सार

- हादसे में टूटा दांत मुंह में रखकर डॉक्टर के पास जाएं
-पानी से धोना या साफ नहीं करना चाहिए, नसें क्षतिग्रस्त हो जातीं
-माता-पिता के दांत टेढ़े हों तो बच्चों में भी यही समस्या हो सकती
-इंडो कॉन-2018 के अंतिम दिन कानपुर में डॉक्टरों ने दी जानकारी

विज्ञापन
Broken teeth will be added again
डेमो पिक
अगर हादसे में दांत टूट जाए तो उसे पानी से धोए-साफ किए बिना तुरंत मुंह में डाल लें या साफ पानी अथवा दूध में डाल लें और लेकर डेंटल सर्जन के पास पहुंच जाएं तो उसी दांत को पूर्ववत लगाया जा सकता है। अगर दांत को पानी से धो डाला या किसी चीज से साफ कर दिया तो उसकी महीन नसें क्षतिग्रस्त या टूट सकती हैं, इसलिए धोना नहीं चाहिए। ये जानकारी कानपुर में आयोजित इंडो कॉन - 2018 कार्यक्रम में दी गई।

 
Broken teeth will be added again
डेमो पिक
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की तरफ से कानपुर के होटल विजय इंटरनेशनल में रूट कैनाल पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतिम दिन करियर डेंटल कालेज, लखनऊ के प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न मिश्रा ने बताया कि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में प्रगति से अब टूटा हुआ दांत भी पुन: लगाया जा सकता है। इसके लिए हादसे के दौरान गिरे दांत को उसी स्थिति में लेकर तुरंत डेंटल सर्जन के पास पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि बोतल से दूध पीने, अंगूठा चूसने या मुंह खोलकर सोने से दूध के दांत बाहर की तरफ होने लगते हैं। यदि माता, पिता या दोनों के दांत टेढ़े-मेढ़े या बाहर की तरफ निकले हों तो बच्चे में भी ऐसा हो सकता है।

 
Broken teeth will be added again
डेमो पिक
इसलिए 8-9 साल की उम्र में बच्चे के पक्के दांत निकलते समय ही उपचार कराना चाहिए। 11-12 साल तक हड्डी नाजुक होती है, तब दांतों को ठीक स्थिति में लाना आसान होता है। टीनएज में दांत टेढ़े-मेढ़े हों या उनके बीच में स्पेस (दूरी) हो तो भी बत्तीसी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की तरह आकर्षक की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Broken teeth will be added again
डेमो पिक
वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. एके मेहरोत्रा ने बताया कि तमाम युवतियां शादी का हवाला देकर बाहर की तरफ निकले दांत ठीक कराने आती हैं, तब तक देर हो चुकी होती है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. अनिल धींगरा के अनुसार अब खराब से खराब दांत बचाना संभव हो गया है। टूटे दांत भी ठीक किए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
Broken teeth will be added again
डेमो पिक
माता-पिता के दांत टेढ़े हों तो बच्चों में भी यही समस्या हो सकती है। बाबू बनारसी दास डेंटल कालेज के प्रोफेसर डॉ. एनके गुप्ता, गाजियाबाद की डॉ. विनिषा पांडेय, नासिक के डॉ. मंदार पिंपरिकर, जोधपुर के डॉ. अफजर अली ने भी जानकारी दी। अध्यक्षता डॉ. नीरज सोनी ने और संचालन डॉ. अभिनव मिश्रा, डॉ. गौरी मिश्रा ने किया। डॉ. अवधेश कुमार तिवारी, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. राहुल तांगड़ी, डॉ. आशीष भल्ला आदि शामिल रहे। कार्यशाला के दौरान दंत चिकित्सा में उपयोगी चिकित्सा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed