सपा के गढ़ इटावा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को अखिलेश सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। मुलायम सिंह यादव परिवार में चल रही रार पर तंज कसते हुए उन्होंने सीएम अखिलेश यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का नाम लिए बगैर कहा कि चाचा-भतीजे में सिर्फ कमीशन के बंटवारे को लेकर तकरार है। बाकी सब दिखावा है।
गुंडागर्दी खत्म करना न भतीजे के वश की बात और न ही बुआ की
2 of 3
इटावा में अमित शाह का जोरदार स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करना न भतीजे के वश की बात है और न ही बुआ की। यह काम सिर्फ भाजपा की सरकार कर सकती है।
यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब ही बदल गया
3 of 3
इटावा में अमित शाह ने सपा पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
2017 के चुनाव में भाजपा की दो तिहाई बहुुमत से बनने वाली सरकार प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे प्रदेश के विकास और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन दिनों कानून व्यवस्था का नया शब्द ईजाद हुआ है। ला एंड आर्डर इसका अर्थ अब पैसे ला और ले जा आर्डर हो गया है। सपा सरकार यही कर रही है। यहां पैसों के आधार पर आदेश हो रहे हैं। अमित शाह इटावा के प्रदर्शनी पंडाल में गुरुवार को भाजपा की संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे थे।