फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के यौन शोषण का मामला: आरोपी जेई और पत्नी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी सीबीआई

Fri, 27 Nov 2020 02:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Nov 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sexual abuse of children: CBI will interrogate accused JE and wife face to face
आरोपी जेई को ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार जेई रामभवन को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई टीम आरोपी से अपराध करने के तरीके और अपराधों का ब्योरा जुटाने की कोशिश कर रही है। रामभवन का उसकी पत्नी और यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों से आमना-सामना भी सीबीआई कराएगी। 



 
Sexual abuse of children: CBI will interrogate accused JE and wife face to face
आरोपी जेई को ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
नरैनी (बांदा) के मूल निवासी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन को मासूम और नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोप में दिल्ली सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया था। बांदा की पॉक्सो कोर्ट पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया था। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई गुरुवार की सुबह आरोपी रामभवन को जेल से पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर चित्रकूट पहुंच गई। 

 
Sexual abuse of children: CBI will interrogate accused JE and wife face to face
आरोपी जेई रामभवन - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम ने रामभवन की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है। टीम गुरुवार की रात अथवा शुक्रवार को रामभवन की पत्नी को बुलाएगी। इसके बाद उसे और रामभवन को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ टीम पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस बारे में अफसरों की रामभवन की पत्नी और पीड़ित बच्चों के परिजनों से बात भी हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sexual abuse of children: CBI will interrogate accused JE and wife face to face
यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई को पकड़ने का मामला - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों कई बच्चों को भी ढूंढ निकाला है। टीम इन बच्चों का भी रामभवन से आमना-सामना करा सकती है। ताकि, रामभवन की करतूत सामने आ सके। सीबीआई आरोपी को उन स्थानों पर भी ले जाएगी जहां उसने अपराध को अंजाम दिया है। कुल मिलाकर सीबीआई कस्टडी रिमांड के दौरान बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी रामभवन अपराध करने के तरीके और उसके साथियों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
 
 
विज्ञापन
Sexual abuse of children: CBI will interrogate accused JE and wife face to face
जेई के आवास पर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उझाला
युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही 
कपसेठी क्षेत्र की एक युवती ने वर्ष 2012 में खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में निलंबित जेई रामभवन का नाम उछला था। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की तह तक जाने की भी सीबीआई कोशिश कर रही है। सीबीआई टीम ने गुपचुप तरीके से वहां गई जहां युवती परिवार के साथ किराए पर रहती थी। फिलहाल मामले में टीम के हाथ कुछ लगा या नहीं। इस बारे में कोई कुछ बताने को राजी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed