फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि जयंती 2018: सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगा शनि जन्मोत्सव, एेसे करें प्रसन्न 

Mon, 14 May 2018 02:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 May 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Saturn Jayanti 2018 story
डेमाे पिक
शनि देव के पूजन से जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। 15 मई यानी मंगलवार को शनिदेव का जन्मोत्सव शनि जयंती मनाई जाएगी। इस वर्ष जयंती पर पूजन विशेष फलदायी है क्योंकि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग लग रहा है, जो दिनभर रहेगा। साथ ही सावित्री वट पूजा व्रत और भौमवती अमावस्या का संयोग भी बन रहा है। 

 

शुभ मुहूर्त में करें पूजन 

Saturn Jayanti 2018 story
डेमाे पिक
15 मई को सुबह 10:57 बजे से सर्वार्थसिद्धि योग लग रहा है, जो दिनभर रहेगा। इस योग में किए गए पूजन का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। 

 

शनि की महादशा, साढ़े साती की शांति के लिए पूजन 

Saturn Jayanti 2018 story
डेमाे पिक
विद्वानों की माने तो शनि की महादशा, साढ़े साती और ढैय्या की शांति के लिए अति उत्तम मुहूर्त है। इस दौरान शनिदेव का पूजन और दान करने से ग्रह की पीड़ा शांत हो जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमावस्या को पड़ रही जयंती 

Saturn Jayanti 2018 story
डेमाे पिक
ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित ने बताया कि इस बार शनि जयंती ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पड़ रही है। मंगलवार को भरणी नक्षत्रा, शोभन योग, चतुष्पदकरण तथा मेष राशि मेंचंद्रमा की उपस्थिति शुभ संयोग बना रहे हैं। ऐसे में शनि की साढ़े साती, ढैया, महादशा से पीड़ित जातक सर्वार्थसिद्धि योग में शनिदेव को पूजन और दान से प्रसन्न कर सकते हैं। इस बार ज्येष्ठ मास में अधिक दिन हैं इसलिए अमावस्या का महत्व अत्यंत खास है। 

 
विज्ञापन

ऐसे करिए शनि महाराज को प्रसन्न

Saturn Jayanti 2018 story
डेमाे पिक
शनि के वैदिक तथा बीज मंत्र ऊं खां खीं खूं स: मंदाय स्वाहा बोलकर एक या 21 माला करें। इसके अलावा मंदिर में शनिदेव का तेल से अभिषेक करें। इससे शुभ फल मिलेगा।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed