फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CISCE Result 2018: कम अंक आए तो निराश न हों, आगे बहुत कुछ है

Mon, 14 May 2018 01:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 May 2018 01:44 PM IST
सार

- मनोवज्ञान कर रहे छात्रों से अपील, अभिभावक भी बच्चों को डांटें नहीं

विज्ञापन
CISCE Board Result 2018
डेमाे पिक
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित होते ही जिनके अच्छे अंक आएंगे वे तो जश्न मनाएंगे लेकिन कम अंक पाने वाले बच्चों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके पास भी आगे करने के लिए बहुत कु्छ है। 

 

CISCE Board Result 2018
डेमाे पिक
सीआईएससीई 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित होने वाला है। कोई अच्छे नंबरों से पास होगा तो किसी को कुछ कम अंक भी मिल सकते हैं। ऐसे छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि इससे सबक लेकर और तैयारियों के साथ जुट जाना है। आगे कई रास्ते हैं, जो सफलता की मंजिल पर ले जाने के लिए आपका इंतजार कर रहे हैँ। ऐसे तमाम उदाहरण हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक लाने के बाद भी सफलताओं के झंडे गाड़े हैं। 

 

बच्चों को डांटें नहीं, अकेला न छोड़े

CISCE Board Result 2018
डेमाे पिक
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के प्रभारी एलके सिंह का कहना है कि परीक्षा परिणाम का दिन छात्रों के लिए काफी मुश्किल भरा और तनावग्रस्त होता है। कुछ बच्चों को परीक्षा परिणाम बेहतर होता है तो कुछ का निराशाजनक। इस स्थिति में परिजनों की भूमिका बेहद अहम होती है। अगर परीक्षा परिणाम खराब आए तो बच्चों को डांटें नहीं। बच्चों से बातचीत करें और उन्हें अकेला न छोड़ें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा गुमसुम, तो इन बातों का दें ध्यान

CISCE Board Result 2018
डेमाे पिक
परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चा गुमसुम सा दिखे, खाने-पीने में मन न लगे और एकांत की ओर भागे तो सचेत रहें। ये संकेत ठीक नहीं हैं। ऐसे हालातों में परिजन बच्चों के साथ रहें। उनसे बातचीत करें। उससे कहें कि उठो और आगे के बारे में सोचो। हार के बाद भी जीत संभव है।
 
विज्ञापन

कुछ महत्वपूर्ण बातें

CISCE Board Result 2018
डेमाे पिक
- अपने बच्चों की दूसरों से तुलना न करें
- तीन दिन तक बच्चों को डांटें नहीं, उनके साथ रहें
- बच्चों को विश्वास में लें और उनसे बातचीत करें

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed