फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोक मना लिया और भूल गए...यह काफी नहीं है, ठोस फैसला ले सरकार- सलमान खुर्शीद

Sun, 17 Feb 2019 08:51 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Salman Khurshid statement on jammu kashmir pulwama  terrorist attack
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के मामले में कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने यूपी में फर्रुखाबाद जिले के गांव मऊरशीदाबाद में कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार को ठोस फैसला लेना पड़ेगा। सिर्फ बातचीत से हल नहीं निकलेगा। आतंकवाद से भारत ही नहीं दुनिया के अधिकांश देश परेशान हैं। सरकार को अन्य देशों से वार्ता कर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।


 

Salman Khurshid statement on jammu kashmir pulwama  terrorist attack
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शनिवार को अपने पैतृक गांव पितौरा आए थे। आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद क्षेत्र में निकल गए। गांव मऊरशीदाबाद में डॉ. शाहजेब के आवास पर कहा कि उनके लीडर पहले ही इस मामले में सरकार का समर्थन कर चुके हैं। इस मामले में सरकार जो भी कदम उठाएगी उसमें वह हर तरह से साथ हैं। सरकार को जो उचित लगे, उसे करना चाहिए। यदि सरकार डिप्लोमेटिक कार्रवाई कर बातचीत से दबाव डालती है, तो इससे कुछ दिन के लिए ही राहत होती है फिर वही चीज सामने आती हैं। सिर्फ बातचीत से ही हल नहीं निकलेगा। इसके लिए सरकार को विचार कर ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। 
Salman Khurshid statement on jammu kashmir pulwama  terrorist attack
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनसे परामर्श लेती है तो वह अपने अनुभव को साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि वह सरकार के साथ हैं, लेकिन यह देखना होगा कि घटना के बाद दस दिन तक नाराजगी रही और फिर मामला ठंडा हो जाए ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी कोशिश यह है कि हम सरकार को सहयोग दें। सरकार निर्णय ले और आगे बढ़े। आतंकवाद को लेकर अब कुछ होना चाहिए। शोक मना लिया और भूल गए। यह काफी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khurshid statement on jammu kashmir pulwama  terrorist attack
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, ईराक, सीरिया में अमेरिका की फौजें लड़ रही हैं। लोग सहयोग दे रहे हैं लेकिन वहां भी घटनाएं घटती जा रही हैं। हमें जो भी करना है बहुत तैयारी व सूझबूझ के साथ करना होगा। ताकि जो लक्ष्य हमारा है वह पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका के तेवर बदले हैं। उनसे और बात करें। आतंकवाद से पूरी दुनिया परेशान हैं। 
 
विज्ञापन
Salman Khurshid statement on jammu kashmir pulwama  terrorist attack
डेमो पिक
यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में पांच देश हैं। उनसे बात करें। चीन पर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया और कहा कि जब घटना घटी तो लगा कि चीन खुद पेशकश करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीन क्या जानता नहीं है कि भारत के साथ क्या हो रहा है। चीन में भी घटनाएं होती हैं। लेकिन यहां की आर्मी पर सीधा अटैक हुआ है। चीन से भी बातचीत करनी चाहिए। चीन यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल का मेंबर है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed