{"_id":"5c67e88dbdec2273903324a1","slug":"tribute-to-soldiers-who-martyr-in-pulwama-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमला: तलवारें और भाले लेकर उग्र हुए, बोले 'नहीं बैठेंगे सुकून से, खून का बदला खून से'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा आतंकी हमला: तलवारें और भाले लेकर उग्र हुए, बोले 'नहीं बैठेंगे सुकून से, खून का बदला खून से'
Sun, 17 Feb 2019 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों का बदला लेने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आंसुओं का सैलाब और भारत माता की जय, शहीद जवानों की जय की गूंज के अलावा कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है।
डेमो पिक
ना'पाक' से बदला लेने के लिए लोगों के सिर पर जुनून सवार है। सड़कों पर नहीं बैठेंगे सुकून से, खून का बदला खून से, नारा लगाए जा रहे हैं। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया हैं। कन्नौज में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक और नेता मसूद अजहर का पुतला फूंका गया।
डेमो पिक
कानपुर में सिख समुदाय के लोग हाथों में नंगी तलवारे और भाले लेकर सड़कों पर उतर आए। हर ओर भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारे गूंज रहे थे। शहर की हवाओं में गुस्सा भी घुल रहा था और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में हर पल नफरत जोर पकड़ रही थी। असलहों से लैस होकर लोग बदला लेने के लिए जोश से लबरेज नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
आतंकवाद की इस घिनौनी हरकत में मारे गए जवानों की शहादत का कारण बने आतंकियों के विरोध में अमर शहीद जवानों को नमन करते हुए आक्रोश व्यक्ति करते हुए हर उम्र के लोगों ने अपना रोष व्यक्त किया। बच्चों के अंदर एक अलग ही जज्बा एवं देश के जवानों के लिए प्रेम नजर आया।
विज्ञापन
डेमो पिक
सभी में देश प्रेम दिखाई दिया जो कि देश के प्रति उनके लगाव एवं उनकी भावनाओं को प्रकट कर रहा था। सभी लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा अमर शहीदों का बलिदान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाते हुए , आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन पनकी में गंगा गाय गरीब संस्था द्वारा किया गया था। पूरे शहर में जगह जगह पर आतंकवाद एवं पाकिस्तान के पुतले फूंके जा रहे थे।