फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर स्ट्राइक पर सलमान खुर्शीद ने दिया बड़ा बयान, बोले..दुश्मन मुल्क को एक ही आवाज सुनाई देनी चाहिए

Wed, 06 Mar 2019 07:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
salman khurshid statement on air strike
डेमो
फर्रुखाबाद के कायमगंज में मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्या का हल कांग्रेस सरकार में किया जाएगा। यह मामला लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल होगा। एयर स्ट्राइक पर सरकार व विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी के सवाल पर कहा कि दोनों में मतभेद नहीं होना चाहिए। देशहित में एक आवाज होनी चाहिए।



 
salman khurshid statement on air strike
डेमो
नगर से सटे गांव पितौरा स्थित अपने आवास पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्रों की ज्वलंत समस्या है। शिक्षामित्रों को दस बारह वर्ष का अनुभव होने के बावजूद टीईटी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में शिक्षामित्रों की समस्या को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।



 
salman khurshid statement on air strike
डेमो
साथ ही पुलिस भर्ती में कोर्ट से लगी रोक पर संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं को हल कराया जाएगा। इन समस्याओं से इस जनपद के काफी युवा प्रभावित हैं। एयर स्ट्राइक पर हो रही राजनीति के सवाल पर कहा कि आपस में मतभेद नहीं दिखाना चाहिए। हमारे दुश्मन मुल्क को एक ही आवाज सुनाई देनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khurshid statement on air strike
डेमो
सरकार व विपक्ष एक मत हों। यह दोनों के प्रयास से ही संभव हो सकता है। मेरा मानना है कि ऐसे मामले में सवाल न उठे तो अच्छा है। हम लोग बाहर वालों के सामने बंटे हुए नहीं दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक तरफ से श्रेय लेने की आवाज उठती है तो दूसरी तरफ से भी आवाज उठने लगती है। फिर यह राजनीति हो जाती है।




 
विज्ञापन
salman khurshid statement on air strike
डेमो
ऐसे मामलों के विशेषज्ञ भी हैं। उन्हें ही बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दो परमाणु शक्ति वाले देश को कोई लड़ने नहीं देगा। जब जंग की नौबत आएगी तो इसमें यूएनओ हस्तक्षेप करेगा। चर्चा होने से यदि मुठभेड़ हो जाती है तो उसे कोई न कोई देश आगे आकर रुकवा देगा। इसलिए सरकार को जो कुछ भी करना है वह खामोशी के साथ करती रहे। चर्चा करने से देश का नुकसान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed