{"_id":"5c7e911fbdec221462307724","slug":"up-stf-caught-foreign-currency-from-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने अमौसी एयरपोर्ट के बाहर से पकड़ी विदेशी मुद्रा, दुबई भाग रहा था अरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने अमौसी एयरपोर्ट के बाहर से पकड़ी विदेशी मुद्रा, दुबई भाग रहा था अरोपी
Wed, 06 Mar 2019 07:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की कानपुर टीम ने सोमवार को अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के बाहर एक हवाला कारोबारी को दबोचा। आरोपी की कार से 35 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। इसमें कुवैती दीनार, बहरीनी दीनार व रियाल हैं। उसके बाद एसटीएफ ने उसके साथी की तलाश में अनवरगंज कानपुर में छापामारी की।
डेमो
इस दौरान उग्र भीड़ ने आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। एसटीएफ ने अनवरगंज थाने में बरामद मुद्रा को दाखिल किया है। सीओ एसटीएफ विजय प्रताप यादव के मुताबिक मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है। उसकी टीम भी जांच करेगी। उसके बाद मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ एसटीएफ से सूचना मिली थी कि अनवरगंज दलेलपुरवा निवासी सलाउद्दीन अमौसी एयरपोर्ट पर हवाला की रकम लेने जा रहा है।
डेमो
इस पर एसटीएफ की एक टीम सुबह करीब छह लखनऊ के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट पर दिल्ली निवासी हैदर ने करीब 35 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा सलाउद्दीन को दी। इसके बाद वह लौट गया। एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही एसटीएफ ने सलाउद्दीन को पकड़ लिया। उसको लेकर बंथरा थाने पहुंची। पूछताछ में सलाउद्दीन ने बताया कि इस काम में दलेलपुरवा कानपुर निवासी शावेज और प्रतापगढ़ कुंडा पुरेशाहकरम अली का पुरवा निवासी शहनवाज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
एसटीएफ शावेज की तलाश में सलाउद्दीन को लेकर दलेलपुरवा पहुंची। शावेज के घर एसटीएफ के पहुंचने पर उसके परिजन उग्र हो गए और आसपास के लोग जमा हो गए, भीड़ सलाउद्दीन को छुड़ा ले गई। तलाशी के दौरान सलाउद्दीन के पास से दुबई की टिकट बरामद हुई थी। एसटीएफ एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सलाउद्दीन यह रकम लेकर दुबई जाने वाला था या किसी के जरिए कानपुर भेजने वाला था।
विज्ञापन
डेमो
एसएसपी के मुताबिक कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें लोग दुबई से ब्लैक में पूरा सामान मंगाकर यहां बेचते हैं। एसटीएफ का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पूरी जानकारी मिल सकेगी। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक युवक कह रहा है कि एसटीएफ ने उसके पैसे लूट लिए हैं। इस पर एसटीएफ का कहना है कि इसकी कोई शिकायत नहीं मिली है। आरोपी बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर उनके पास इस मुद्रा का विवरण है तो उनके पास मुद्रा कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां होना था, यह बताकर वह क्लेम कर सकता है।