फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rain wreaks havoc in Nasirapur village 18 houses collapse  household belongings buried under debris

कानपुर हादसा: नसीरापुर गांव में बारिश का कहर, एक साथ ढहे 18 मकान, गृहस्थी मलबे में दबी, कोई जनहानि नहीं

Thu, 03 Sep 2026 02:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 03 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

Kanpur News: नसीरापुर गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक साथ 18 मकान भरभराकर गिर गए। इस भीषण हादसे में ग्रामीणों का घरेलू सामान और पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Rain wreaks havoc in Nasirapur village 18 houses collapse  household belongings buried under debris
बारिश से नसीरापुर गांव में 18 मकान गिरे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नसीरापुर गांव में 18 मकान गिर गए। मकान गिरने से ग्रामीणों की गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। हालांकि, किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के चलते जनजीवन दुश्वार हो गया है। कई  मकान गिरने से लोगों का घरेलू सामान भी मलबे में दब गया। ग्रामीणों का कहना है कि घर में रहने तक की जगह नहीं बची है। मेहनत से जुटाई गई पूरी गृहस्थी मकानों के मलबे में दबकर बर्बाद हो गई।

विज्ञापन





प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
मकान गिरने की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र प्रभावित लोगों को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed