{"_id":"5bee418ebdec22697300c3e7","slug":"sakshi-maharaj-statement-about-ram-mandir-and-rahul-gandhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के फायरब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने यूपी के उन्नाव में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद का कहना है कि राममंदिर निर्माण लोकसभा चुनाव से पहले होगा। कोई ताकत मंदिर निर्माण नहीं रोक सकती। साक्षी महाराज गुरुवार को नवाबगंज सीएचसी में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।
demo
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जो राम का नहीं, वह कोई काम का नहीं। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए फिर चाहे कोई विधेयक ही क्यों न लाना पड़े।
demo
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कभी राम को नहीं मानते थे, वह आज जनेऊ पहन कर काशी में मत्था टेक रहे हैं। कहा कि पाकिस्तान कहता है मोदी जैसा नेता होना चाहिये, लेकिन हिंदुस्तानी जरा सी विरोधी बातों की हवा लेकर नोटा नोटा करने लगते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
गोल्डन कार्ड वितरण के दौरान मोहान विधायक बृजेश रावत, ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, चिकित्सा अधीक्षक डा विजय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, सुशील श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम में 70 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
demo
सांसद प्रतिनिधि व नगर अध्यक्ष में हुई नोकझोंक
नवाबगंज सीएचसी में हुए कार्यक्रम के समापन के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सांसद के प्रतिनिधि व नगर अध्यक्ष ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच नोकझाेंक शुरू हो गई। सांसद ने दोनों को शांत कराया।
नवाबगंज सीएचसी में हुए कार्यक्रम के समापन के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सांसद के प्रतिनिधि व नगर अध्यक्ष ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच नोकझाेंक शुरू हो गई। सांसद ने दोनों को शांत कराया।