{"_id":"5bee4543bdec22693b0247c1","slug":"mystery-of-fire-remains-intact-in-mahoba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2018 की बड़ी रहस्यमय घटना, 8वें दिन फायरब्रिगेड के बाद जादू-टोना भी हुआ फेल, जिला प्रशासन बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल 2018 की बड़ी रहस्यमय घटना, 8वें दिन फायरब्रिगेड के बाद जादू-टोना भी हुआ फेल, जिला प्रशासन बेचैन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में अज्ञात शक्ति का भय इस कदर व्याप्त है कि जिला प्रशासन भी सकते में आ गया है। फायरब्रिगेड की टीम भी आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा पा रही है। लगातार 8 दिन से पहरेथा गांव के एक घर में आग लग रही है। पिछले 8 दिनों से कभी दिन तो कभी रात एक ही घर पर अज्ञात कारणों से आग लग रही है। अब तक सारा कीमती सामान जल चुका है। लगातार लग रही आग परिवार ही नहीं आसपास के गांवों के लोगों के लिए चिंता व कौतूहल का विषय बन चुकी है।
demo
आग लगने का समय कभी रात तो कभी दिन का है। लोग रात दिन जागकर आग बुझाने का काम व आग लगने के रहस्य जानने के साथ कर रहे हैं। आग लगने के छठवें दिन परिवार के लोगों ने अज्ञात शक्ति के कोप को मानकर झाड़ फूंक का सहारा लिया था। गांव के प्रधानपति अधिकारियों को सूचना देने की बात कहकर अज्ञात शक्ति का प्रकोप बता रहे हैं। अधिकारी भी आग लगने के कारणों से अनभिज्ञ हैं।
demo
डीएम ने कहा, विशेषज्ञों से जांच कराएंगे
महोबा खरेला के पहरेथा गांव में एक ही परिवार के मकानों में रुक-रुक कर कई दफा आग लगने का कारण बृहस्पतिवार को भी स्पष्ट नहीं हो सका। एसडीएम के निर्देश पर गई राजस्व विभाग की टीम वजह नहीं तलाश सकी। डीएम ने विशेषज्ञों को बुलवाकर जांच कराने की बात कही है।
महोबा खरेला के पहरेथा गांव में एक ही परिवार के मकानों में रुक-रुक कर कई दफा आग लगने का कारण बृहस्पतिवार को भी स्पष्ट नहीं हो सका। एसडीएम के निर्देश पर गई राजस्व विभाग की टीम वजह नहीं तलाश सकी। डीएम ने विशेषज्ञों को बुलवाकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
महोबा पहरेथा निवासी शिवनारायण सिंह के परिवार के आसपास मौजूद सात कच्चे मकानों में से तीन में 9 नवंबर से रुक-रुक कर कई दफा आग लग चुकी है। हकीकत जानने के लिए चरखारी के एसडीएम अरुण श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक नीलमणि और लेखपाल रामकुमार को मौके पर भेजा। ये दोनों ग्रामीणों से ही आग लगने की वजह पूछते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व स्टाफ की मौजूदगी में ही 4 दफा शिवनारायण के चचेरे भाई मनमोहन के मकान में आग लगी।
विज्ञापन
demo
लोगों ने कीमती सामान बाहर निकाल रखा है। इस बीच नगर पंचायत खरेला का टैंकर वहां पहुंचा दिया गया, ताकि आग लगे तो फौरन काबू पाया जा सके। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजू सिंह ने भी वहां पहुंचकर प्रभावित परिवार से बात की। रात में एसडीएम ने भी मौका मुआयना किया। डीएम सहदेव का कहना है कि स्थानीय लोगों की मदद से कारण स्पष्ट न होने पर बाहर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। स्पष्ट किया जाएगा कि बार-बार आग लगने का कारण क्या है।