फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronil Murder Case: न सुराग...न साक्ष्य, अंधेरे में तीर चला रही है पुलिस, अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू

Sat, 19 Nov 2022 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Nov 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
Ronil Murder Case, Police has neither clue nor evidence, investigation started on other points
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में 12वीं के छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड में पुलिस के पास न तो को सुराग है और न ही कोई साक्ष्य। अंधेरे में तीर चला रही है। बीस दिन बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। श्यामनगर डी-ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से पढ़ाई कर रहे थे।



31 अक्तूबर को वह स्कूल गए थे। स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गए थे। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में रेलवे ट्रैक किनारे उनका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीस से अधिक संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है। तीन सौ नंबरों की कॉल डिटेल छान चुकी है, लेकिन खुलासा नहीं हो सका है। अब पुलिस ने नए पहलू पर जांच शुरू की है। रोनिल के सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी कर उससे जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Ronil Murder Case, Police has neither clue nor evidence, investigation started on other points
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वहीं,  जिन पर आशंका है कि लड़की के नाम से आईडी बनाकर हनीट्रैप में फंसाते हैं। हालांकि कोई खास जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इस मामले में लगभग सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। अब पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की है।

Ronil Murder Case, Police has neither clue nor evidence, investigation started on other points
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मामूली बात पर हत्या का था शक
हत्याकांड में पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए थे। उनसे पूछताछ भी की गई थी। आशंका थी कि नशेबाजों ने टोकाटाकी करने पर रोनिल को मौत के घाट उतारा था। हालांकि इससे भी पुलिस कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पाई और मामले की खुलासा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ronil Murder Case, Police has neither clue nor evidence, investigation started on other points
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को वह स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी।

विज्ञापन
Ronil Murder Case, Police has neither clue nor evidence, investigation started on other points
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में अब तक पुलिस हत्याकांड का पुख्ता सुराग नहीं जुटा सकी है। पुलिस का ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परिजन बदहवास हैं। वह नेता, मंत्री, अधिकारी हर किसी से गुहार लगा रहे हैं। हर दिन आस लगाते हैं कि शायद अब पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed