फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aanchal Kharbanda Case: अब तक सिर्फ तीन आरोपी भेजे गए जेल, पांच के खिलाफ तफ्तीश जारी, 21 को है बेटे का जन्मदिन

Sat, 19 Nov 2022 06:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Nov 2022 06:12 AM IST
विज्ञापन
Aanchal Kharbanda Case, three accused sent to jail in one year
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत हुए शनिवार को एक साल पूरा हो गया। अब तक पुलिस दहेज हत्या में आंचल के पति, सास व फूफा को जेल भेज सकी है। अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी है। एक साल बीतने के बावजूद पुलिस अपनी कार्रवाई पूरी नहीं कर सकी है। यह बेहद हैरान करने वाला है।

अशोकनगर निवासी आंचल खरबंदा का शव घर के बाथरूम में 19 नवंबर 2021 को फंदे से लटकता मिला था। आंचल के पिता पवन ग्रोवर की तहरीर पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर नजीराबाद पुलिस ने आंचल के पति सूर्यांश, सास निशा व सूर्यांश के फूफा भरत ग्रोवर को जेल भेजा था।

Aanchal Kharbanda Case, three accused sent to jail in one year
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा नामजद आरोपी सूर्यांश की बहन निकिता कोटवानी, जीजा पुनीत कोटवानी के अलावा मीनाक्षी ग्रोवर, तान्या ग्रोवर व अनु खुल्लर की भूमिका की जांच अभी भी जारी है। पीड़ित परिवार ने कई बार सवाल उठाए। पुलिस अफसरों से लेकर शासन तक चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई।

Aanchal Kharbanda Case, three accused sent to jail in one year
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

पिता बोले- सुबूत दरकिनार कर आरोपियों को बचाया जा रहा
पवन ग्रोवर ने बताया कि आंचल की मौत के बाद एक डायरी उन्होंने पुलिस को सौंपी थी। इसमें इन सभी आरोपियों के नाम लिखे थे। ये भी लिखा था कि अगर मुझे या मेरे बच्चे को कुछ होता है, तो यही लोग जिम्मेदार होंगे। आखिर में आंचल के हस्ताक्षर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aanchal Kharbanda Case, three accused sent to jail in one year
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हैंडराइटिंग की फोरेंसिक जांच कराई। पवन के मुताबिक फोरेंसिक रिपोर्ट में हैंडराइटिंग मैच कर गई। यह स्पष्ट हो गया कि आंचल की ही ये राइटिंग है। तब भी पुलिस अन्य नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर ऐसा कर रही है, जिससे आरोपियों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
Aanchal Kharbanda Case, three accused sent to jail in one year
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

21 नवंबर को है बेटे का जन्मदिन
नौ फरवरी 2019 को सूर्यांश व आंचल की शादी हुई थी। उनका एक बेटा अयांश है। 21 नवंबर को उसका जन्मदिन है। वह इस दिन तीन साल का पूरा हो जाएगा। आंचल के परिवार वाले ही अयांश की देखरेख कर रहे हैं। पूरा परिवार आज भी आंचल की बात कर भावुक हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed