फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसा ‘मोबाइल युग’: गोली से घायल रामनारायण मदद को चिल्लाता रहा, राहगीर वीडियो बनाने में मस्त रहे

Tue, 03 Oct 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
rickshaw driver injured by the bullet yelled
चार राउंड हवाई फायर झोंके, एक गोली ई रिक्शा चालक के पैर में मारी
आज हम ऐसे ‘मोबाइल युग’ में रह रहे हैं जहां मानवीय संवेदनाएं बिल्कुल खत्म सी होती चली जा रही हैं। यूपी के कानपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गोली से घायल एक रिक्शाचालक दर्द से कराहते हुए मदद को चिल्लाता रहा लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाए लोग वीडियो बनाने में मस्त रहे। गोली लगने से उसके पैर की हड्डी टूटकर बाहर आ गई थी। 
rickshaw driver injured by the bullet yelled
ट्रैफिक बूथ के पास सरेआम दो युवकों ने की फायरिंग
कानपुर काकादेव डबल पुलिया जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने मामूली बात पर हुए झगड़े में पहले चार राउंड हवाई फायरिंग की फिर ई-रिक्शा चालक के पैर में गोली मार दी। घटनास्थल के पास स्थित ट्रैफिक बूथ पर तैनात सिपाही और होमगार्ड फायरिंग होते देख वहां से भाग निकले। हमलावरों के भागने के बाद लोग इकट्ठा हुए और घायल की मदद करने के बजाय मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। घायल बचाने की गुहार लगाता रहा। बाद में पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से पैर की हड्डी टूट कर बाहर आ गई है। 
rickshaw driver injured by the bullet yelled
ई रिक्शा से टकरा गई थी बाइक
कानपुर शास्त्रीनगर निवासी राम नारायण मिश्रा अपना ई-रिक्शा चलाता है। वह सुबह विजय नगर की ओर जा रहा था। डबल पुलिया के पास ई-रिक्शा एक बाइक से हल्का सा टकरा गया। इस पर बाइक सवार भड़क गए और राम नारायण से गाली-गलौज करने लगे। यह देखकर इलाकाई लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने बाइक सवारों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी और रिवाल्वर निकाल ली। यह देखकर लोग पीछे हट गए। भीड़-भाड़ के बीच युवकों ने चार राउंड हवाई फायरिंग की और इसके बाद राम नारायण के पैर में गोली मार दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rickshaw driver injured by the bullet yelled
गोली लगने से पैर की हड्डी टूट कर बाहर आ गई
सिपाही और होमगार्ड मौके से भाग गए  
बाइक सवार हमलावर राम नारायण को गोली मारने के बाद कुछ देर वहीं खड़े रहे। लोगों ने घटनास्थल के पास स्थित ट्रैफिक बूथ पर जाकर सिपाही और होमगार्ड को जानकारी दी, लेकिन दोनों वहां से भाग गए। कुछ लोग बाइक सवारों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो उन्होंने एक और फायर कर दिया। इससे लोग पीछे हट गए और दोनों रिवाल्वर लहराते हुए विजय नगर की ओर भाग गए। 
 
विज्ञापन
rickshaw driver injured by the bullet yelled
सिपाही और होमगार्ड मौके से भाग गए
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे  
पुलिस ने राम नारायण को रीजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने वहां पहुंचकर उसका बयान लिया तो उसने बताया कि हमला करने वाले अपाचे बाइक से थे। वह उन्हें जानता नहीं है। पुलिस अब बाइक सवारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed