फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दिल दाएं और जिगर बाएं' ये कुदरत का करिश्मा नहीं एक बीमारी है, ऐसे करें बचाव

Mon, 08 Jan 2018 08:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
reason of body parts disorder
डेमो पिक
गर्भवती मां अगर लापरवाही बरतती है तो उसका सीधा असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि गर्भस्थ शिशु के कई अंग अपनी मूल स्थिति से दूसरी जगह पर पहुंच जाते हैं। यूपी के कानपुर हैलट अस्पताल में हाल में ही एक मामला आया था। जिसमें व्यक्ति का दिल दाईं ओर था और जिगर बाएं तरफ। जबकि सामान्य व्यक्ति में इसका बिल्कुल उलट होता है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान मां की अनियमित दिनचर्या, नशे या कुछ विशेष प्रकार की दवाइयों के सेवन से ऐसा होता है। 

 
reason of body parts disorder
डेमो पिक

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि रामादेवी निवासी एक व्यक्ति को एक जनवरी को निमोनिया की वजह से हैलट में भर्ती कराया गया था। जांचें की गईं तो पता चला कि उसका दिल बाएं की जगह दाईं ओर था। लिवर दाएं की बाएं ओर था। तिल्ली भी उल्टी तरफ थी। पित्ताशय भी अपनी जगह पर नहीं था। फेफड़े भी असामान्य थे। उसे डेक्ट्रोकार्डिया साइटस इंवरसस बीमारी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हैलट में पहले भी इस तरह के मरीज आ चुके हैं। इसे कंजनाइटल डिफेक्ट कहा जाता है।
 
reason of body parts disorder
डेमो पिक
डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि गर्भ में तीन महीने में ही नवजात के अंग बन जाते हैं, फिर वे अपनी-अपनी निर्धारित पोजीशन लेने के साथ ही विकसित होने लगते हैं, पर यदि पेट में शिशु के विकास के दौरान मां ने लापरवाही बरती या कोई अन्य दिक्कत रही, तो ऐसा हो सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
reason of body parts disorder
डेमो पिक
ऐसे करें बचाव
गर्भावस्था के दौरान थ्रीडी अल्ट्रासाउंड कराएं। डॉ. प्रेम सिंह के अनुसार यदि नवजात को इस तरह की दिक्कत हो तो उसी समय गर्भ में ही ऑपरेशन कर दिक्कत दूर की जा सकती है। दिल्ली, हैदराबाद आदि में कार्डियक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट ऐसे आपरेशन करने लगे हैं। 

 
विज्ञापन
reason of body parts disorder
डेमो पिक
कंजनाइटल डिफेक्ट की वजह
-गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं खाना
-गर्भावस्था में एक्सरे या अन्य तरह के रेडिएशन के प्रभाव में आना
-गुटखा, शराब के  सेवन से भी बच्चे को इस तरह की दिक्कत या मंदबुद्धि होने की आशंका रहती है।
-अधिक उम्र में विवाह
 -अल्ट्रावायलेट किरणों का प्रभाव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed