फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवि हत्याकांड: थप्पड़ मारने की खुन्नस में की थी हत्या, मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश, चाचा ने कही ये बात

Fri, 21 Feb 2025 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Feb 2025 06:18 AM IST
सार

Kanpur News: सजेती हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्यारोपी शुभम, मधुरम और मयंक तिवारी को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को देर रात इनके घर के तलाशी के दौरान देसी बम, देशी पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए थे।

विज्ञापन
Ravi murder case Murder was done out of anger for slapping attempt to give political color to the case
रवि हत्याकांड - फोटो : amar ujala

कानपुर में सजेती के दौलतपुर गांव में बुधवार को हुई रवि यादव की हत्या के मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि पीडीए की बैठक में शुभम उर्फ छोटू ने सपा और रवि पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस पर रवि ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसी का बदला लेने के लिए शुभम ने भाइयों संग मिलकर रवि की हत्या कर दी। इधर, गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी तीन भाइयों को जेल भेज दिया।



चाचा रामनरेश यादव ने बताया कि वह सपा के दौलतपुर गांव के सेक्टर प्रभारी हैं। 16 फरवरी को वह पार्टी के लोगों के साथ दौलतपुर बाजार में पीडीए की बैठक कर रहे थे। उनका भतीजा रवि यादव भी मौजूद था। बकौल रामनरेश, हत्यारोपी शुभम तिवारी सत्ताधारी दल का समर्थक है, उसने सपा और रवि को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर रवि ने उसे थप्पड़ मार दिया था।

Ravi murder case Murder was done out of anger for slapping attempt to give political color to the case
रवि हत्याकांड - फोटो : amar ujala

सपा नेताओं ने परिजनों को दी सांत्वना
इसी का बदला लेने के लिए शुभम ने भाइयों के साथ मिलकर रवि गोली मारकर हत्या कर दी। रवि के सपा से जुड़े होने के नाते गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद अंकित यादव, सपा नेता अनिल सोनकर वारसी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इन लोगों ने रवि के परिजनों को सांत्वना के साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Ravi murder case Murder was done out of anger for slapping attempt to give political color to the case
रवि हत्याकांड - फोटो : amar ujala

यमुना नदी किनारे होगा अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस की निगरानी में रवि का शव वाहन से गांव ले जाया गया। इसके बाद परिजनों ने सूर्यास्त होने का हवाला देकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शव का कानपुर देहात के मूसानगर में यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को घरों में चूल्हे नहीं जले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi murder case Murder was done out of anger for slapping attempt to give political color to the case
रवि हत्याकांड - फोटो : amar ujala

हत्यारोपियों के घर से बम व असलहे बरामद, तीन भाई भेजे गए जेल
हत्यारोपी शुभम, मधुरम और मयंक तिवारी को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को देर रात इनके घर के तलाशी के दौरान देशी बम, देसी पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए। तीनों हत्यारोपियों को सजेती के बजाय घाटमपुर थाने में रखा गया। उर्सला में तीनों का मेडिकल कराने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Ravi murder case Murder was done out of anger for slapping attempt to give political color to the case
रवि हत्याकांड - फोटो : amar ujala

हत्यारोपी और मृतक पहले थे दोस्त
रवि यादव और मधुराम त्रिपाठी दोनों दोस्त थे। ग्रामीणों के मुताबिक, रवि पर गैंगस्टर लगने के बाद मधुराम ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने अलग अलग गांव की राजनीति शुरू कर दी। दोनों अपने अपने कुनबे की पंचायत में सक्रिय भूमिका अदा करने लगे और देखते ही देखते रंजिश की लकीर बढ़ती चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed