{"_id":"67b707a9ad29adca6c0e7563","slug":"kanpur-ravi-yadav-murder-case-villagers-warned-police-not-just-one-but-many-corpses-will-emerge-from-here-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'यहां से एक नहीं कई लाशें उठेंगी..', गुस्साई भीड़ ने पुलिस के छुड़ाए पसीने; रवि यादव हत्याकांड की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'यहां से एक नहीं कई लाशें उठेंगी..', गुस्साई भीड़ ने पुलिस के छुड़ाए पसीने; रवि यादव हत्याकांड की तस्वीरें
Thu, 20 Feb 2025 04:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सजेती के दौलतपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर बैठे युवक ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव घसीटकर अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
कानपुर में रवि की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हत्या कर शव को घसीटकर घर में बंद कर लिया। पुलिस ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव कब्जे में लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आक्रोशित ग्रामीणों के सामने पुलिस अधिकारी बेबस दिखे।
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रवि बाइक से जानवरों का चारा लेने के लिए खेत जा रहा था। तभी घर के बाहर खड़े मधुरम और उसके भाइयों शुभम व मयंक की रवि से कहासुनी हो गई। गुस्से में आए मधुराम ने रवि की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को चेताया
यादव बहुल गांव में यादव युवक की हत्या की खबर मिलते ही डीसीपी साउथ भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए।
ग्रामीणों ने पुलिस को चेताया
यादव बहुल गांव में यादव युवक की हत्या की खबर मिलते ही डीसीपी साउथ भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए।
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों को घटनास्थल और आरोपी के घर तक पहुंचने में पांच घंटे लग गए। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने पुलिस को ही चेतावनी दी कि इंसाफ न हुआ तो इस गांव से एक नहीं कई लाशें उठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को समझाती रही पुलिस
पुलिस ने जब भीड़ से पीछे हटने को कहा तो वह बवाल पर उतारू हो गई। पुलिस ग्रामीणों को समझाती रही। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम संग हत्यारोपी के घर के भीतर दाखिल हुई और साक्ष्य एकत्रित किए।

विलाप करते परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रवि के शव के पास बैठी रही हत्यारोपी की दादी
जिस दादी पर फायरिंग की अफवाह के बाद बवाल शुरू हुआ, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दादी मधुराम के घर के भीतर रक्त रंजित शव के पास पड़ी खाट पर आराम से बैठी धूप सेंकती दिखाई दे रहीं थी। पुलिस ने दादी का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में गोली अथवा किसी भी प्रकार की चोट लगने की बात साबित नहीं हुई है।