फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: जब अखिलेश-डिंपल की शादी में पहुंच गई 'बैंडिट क्वीन'

Fri, 10 Aug 2018 07:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
rare Photographs of bandit queen phoolan devi
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी
चंबल के बीहड़ से उत्तर प्रदेश की राजनीति में दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने जो कर दिखाया, वो न उनसे पहले किसी ने किया और न ही आगे कोई कर सकता है। उस समय फूलन 15 साल की थी जब कुछ दबंगों ने घर में ही उसके मां-बाप के सामने उसके साथ गैंगरेप किया। बावजूद फूलन के तेवर कमजोर नहीं पड़े। उसके बाद गांव के दबंगों ने एक दस्यु गैंग को कहकर फूलन का अपहरण करवा दिया। बस यहीं से शुरू हुआ फूलन के डकैत बनने की कहानी। वर्तमान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव की शादी में भी फूलन देवी पहुंची थीं। उनकी यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई थी। 

 
rare Photographs of bandit queen phoolan devi
फूलन देवी
14 फरवरी 1981 को दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने कानपुर देहात के बेहमही गांव में एक ही जाति के 20 लोगो को गोली मार कर उन सब की हत्या कर दी थी, जिसे प्रदेश का सबसे बड़ा नरसंहार कहा जाता है। जिसकी बेहमई गाँव में रहने वाले लोगों के दिलों में दहशत आज भी है।  फूलन देवी का कहना था उन्होंने ये हत्याएं बदला लेने के लिए की थीं।
rare Photographs of bandit queen phoolan devi
फूलन देवी
इसी बेहमई कांड के बाद फूलन देवी भारत और दूसरे देशों में चर्चा में आ गई थीं। फूलन की जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव रहे। इतने किस्से थे उसकी छोटी सी जिंदगी में कि फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने उस पर फिल्म बना डाली। बैंडिट क्वीन (1994) ये फिल्म बहुत हिट हुई। बैंडिट क्वीन को सात फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rare Photographs of bandit queen phoolan devi
फूलन देवी
बाद में फूलन देवी राजनीति के मैदान में उतर गई और खूब नाम कमाया। फूलन सांसद चुनी गर्ईं लेकिन कुछ ही दिन के बाद उनकी हत्या हो गयी। हत्यारे को सज़ा भी हो गयी लेकिन बेहमई कांड का फैसला अभी तक नहीं आया। हालांकि बीहड़ में आज भी फूलन देवी के रूप में पूजी जाती हैं। फूलन गरीबों की मसीहा मानी जाती थीं।
विज्ञापन
rare Photographs of bandit queen phoolan devi
फूलन देवी (फाइल फोटो)
चंबल के बीहड़ों से संसद पहुंचने वाली फूलन देवी पर ब्रिटेन में आउटलॉ नाम की एक किताब प्रकाशित हुई है जिसमें उनके जीवन के कई पहलुओं पर चर्चा की गई है। फूलन देवी को मिली जेल की सजा के बारे में पढ़ने के लेखक रॉय मॉक्सहैम ने 1992 में उनसे पत्राचार शुरू किया। जब फूलन देवी ने उनके पत्र का जवाब दिया तो रॉय मॉक्सहैम भारत आए और उन्हें फूलन देवी को करीब से जानने का मौका मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed