फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

याेगी सरकार में तीन जिलों के महिला अपराध, 16 हत्याएं, 90 बलात्कार अाैर...

Fri, 20 Apr 2018 08:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
rape murder and women violence in three district of up
डेमाे पिक

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाअाे ’ नारों के बीच योगी सरकार का पहला वर्ष चित्रकूटधाम मंडल की महिलाओं के लिए अपराधों से भरपूर रहा। एक भी दिन महिला अपराधों से अछूता नहीं रहा। औसतन हर दिन महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ हुआ। इस अवधि में कुल 578 महिला अपराध दर्ज हुए हैं।


 


 

rape murder and women violence in three district of up
डेमाे पिक

यूपी के तीन जिलों बांदा, चित्रकूट और महोबा में 16 महिलाओं की हत्या कर दी गई। 90 महिलाओं से बलात्कार हुए। 275 महिलाओं का शीलभंग हुआ। 29 महिलाओं की दहेज के लिए हत्या हो गई। 167 महिलाओं का अपहरण किया गया। ये वो अपराध हैं जो पुलिस ने दर्ज किए हैं। खास बात यह है कि इस सच्चाई को यहां के अफसरों ने हाल ही में 12 अप्रैल को चित्रकूटधाम आए मुख्यमंत्री को लिखित तौर पर अवगत भी करा दिया है।
 

 

 

rape murder and women violence in three district of up
डेमाे पिक

अब ये हालात बदलने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर मुख्यमंत्री की तरफ निगाहें लगी हैं। मुख्यमंत्री ने 12 अप्रैल को चित्रकूट के कलक्ट्रेट में बांदा, चित्रकूट और महोबा जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी। बैठक में मंडल और तीनों जिलों के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तीनों जिलों में महिला अपराधों से संबंधित कुल 578 मुकदमे दर्ज हुए हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rape murder and women violence in three district of up
डेमाे पिक

सबसे ज्यादा 308 मामले महोबा जिले के हैं। चित्रकूट में 239 केस दर्ज हुए हैं। बांदा में मात्र मार्च माह में 31 मामले दर्ज हुए हैं। एक वर्ष में 9 महिलाओं की हत्याएं चित्रकूट जिलों में हुई। महोबा में 7 हत्याएं हुईं। बांदा में सिर्फ मार्च में बलात्कार की 9 घटनाएं हुईं, जबकि एक वर्ष में महोबा में 54 और चित्रकूट में 27 बलात्कार दर्ज हुए हैं। एक वर्ष में महोबा में 153 और चित्रकूट में 114 तथा बांदा में सिर्फ मार्च माह में 8 शीलभंग (धारा 354) के अपराध हुए। 

 

विज्ञापन
rape murder and women violence in three district of up
डेमाे पिक
दहेज के लिए की गई महिलाओं की हत्या (धारा 304बी) में एक वर्ष में चित्रकूट का आंकड़ा 16 और महोबा का 10 रहा। बांदा में सिर्फ मार्च माह में तीन दहेज हत्याएं हुईं। अपहरण में भी महोबा अव्वल रहा। एक वर्ष में यहां 83 अपहरण (धारा 363/366) हुए। चित्रकूट में 73 अपहरण बताए गए हैं। बांदा में सिर्फ मार्च माह में 11 अपहरण के केस दर्ज हुए हैं। परोसे गए आंकड़ों में छेड़छाड़ सिर्फ एक बताई गई है। वह भी महोबा जनपद में।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed