उन्नाव रेप कांड की जांच सीबीअाई के पास अाने के बाद हर राेज नए खुलासे हाे रहे हैं। एेसे में एक मामले ने सभी की राताें की नींद उड़ा दी है। रेप पीड़िता के पिता पर मारपीट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाला युवक (किशोरी का चचेरा चाचा) आरोपी की मौत के बाद से लापता है।
2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर एवं अतुल सेंगर
माखी थाना क्षेत्र निवासी टिंकू सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह ने तीन अप्रैल को किशोरी के पिता (अब मृतक) के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायिक हिरासत में मुकदमे के आरोपी (किशोरी के पिता) की नौ अप्रैल को जिला अस्पताल में इलाज के दौैरान मौत हो गई थी।
इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और सीबीआई की जांच तक पहुंच गया। माखी थाने में दी गई तहरीर में उसके के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल सुबह करीब दस बजे उसका भाई घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं आया।
4 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता का परिवार के साथ
बताया है कि काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। उसने किसी पर अपहरण या लापता करने की साजिश का आरोप नहीं लगाया है। माखी थाना एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।