{"_id":"632aa21a75d39453456eadb4","slug":"raju-srivastava-death-comedian-raju-srivastava-passed-away-in-aiims-delhi-kanpur-mimicry-artist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava: एक मिमिक्री आर्टिस्ट फिर कॉमेडियन और राजनेता भी...जानिए राजू की जिंदगी के हर रूप के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Srivastava: एक मिमिक्री आर्टिस्ट फिर कॉमेडियन और राजनेता भी...जानिए राजू की जिंदगी के हर रूप के बारे में
Wed, 21 Sep 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
कॉमेडी की दुनिया के बड़े नामों में से एक राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव ने 10 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाते रहे हैं। कई टीवी और स्टेज शो में राजू श्रीवास्तव ने काम किया था। एक कॉमेडियन, टीवी सेलिब्रिटी होने के साथ ही राजू श्रीवास्तव भाजपा के नेता भी थे। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया था। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला।
राजू श्रीवास्तव
41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
राजू श्रीवास्तव
अपने हुनर से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे राजू श्रीवास्तव अपने पीछे करोड़ों की गाड़ियां, घर और संपत्ति छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
कानपुर में हुआ था राजू श्रीवास्तव का जन्म
25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो खुद एक कवि थे और बलाई काका के नाम से मशहूर थे। पिता से ही राजू को भी हुनर मिला। वह बचपन से ही अच्छी मिमिक्री किया करते थे।

राजू श्रीवास्तव का करियर
राजू श्रीवास्तव से बचपन में ही कॉमेडियन बनने का सपना देखना शुरू कर दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए राजू श्रीवास्तव ने कई स्टेज शो, टीवी शो में काम किया।
यह भी पढ़ें: Comedian raju srivastava: राजू श्रीवास्तव नहीं सत्यप्रकाश की हुई है मौत, राजू जैसे लोग कभी नहीं मरते