फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक को जिंदा जलाने का मामला: दरोगा ने परिजनों को टरका दिया था, अब तक उस पर नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 21 Sep 2022 08:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Sep 2022 08:25 AM IST
विज्ञापन
Amit Murder: Case of burning of youth alive in Kanpur
Amit murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में जेल से जमानत पर छूटे एक युवक का अधजला शव सचेंडी क्षेत्र की झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था। अमित के परिजनों को चकेरी थाने से टरका दिया गया था। जिससे न केस दर्ज करना पड़े और न तहकीकात करने की जद्दोजहद करनी हो। जिस पुलिसकर्मी ने संवेदनहीनता दिखाई थी अब वह बेनकाब हो गया है।



दरोगा अरुण यादव का यह लापरवाही भरा रवैया था। हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी वारदात में लापरवाही बरतने वाला दरोगा पर उच्चाधिकारियों की मेहरबानी बरकरार है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अमित से उसके परिजनों की आखिरी बार बात शनिवार शाम पांच बजे हुई थी। तब उसने आधे घंटे में घर लौटने की बात कही थी।

Amit Murder: Case of burning of youth alive in Kanpur
Amit murder case - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद से रात 11 बजे तक वह कॉल करते रहे थे लेकिन रिसीव नहीं हुआ था। फिर मोबाइल बंद हो गया था। तब वह सबसे पहले चकेरी थाने पहुंचे थे। यहां पर नाइट अफसर दरोगा अरुण यादव मिले थे।
Amit Murder: Case of burning of youth alive in Kanpur
युवक को जिंदा जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
अरुण ने जैसे ही तहरीर देखी और उसमें लिखा था कि यशोदा नगर जाने की बात अमित ने कही थी, वैसे ही परिजनों को नौबस्ता थाने जाने को कह दिया था। यही नहीं लिखी हुई तहरीर में अलग से यशोदा नगर भी लिखवाया था। तब परिजन नौबस्ता थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Murder: Case of burning of youth alive in Kanpur
युवक को जिंदा जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
नियमानुसार स्थानीय थाने की पुलिस को इसमें कार्रवाई करनी चाहिए थे जिससे कार्रवाई जल्द शुरू हो जाती। घटना के बाद यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि परिजनों को किसने टरकाया। अब पता चल गया है कि दरोगा कौन था। उसके बाद भी उसकी जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
Amit Murder: Case of burning of youth alive in Kanpur
Amit murder case - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कराई जाएगी। जिस किसी ने भी लापरवाही बरती होगी, उस पर कार्रवाई होगी। सभी को निर्देश हैं कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर तफ्तीश करें। लापरवाही व संवेदनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed