फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju: कौन था असली गजोधर, जिनका किरदार निभाने के कारण राजू ने बुलंदियों को छुआ, नाम सुनते ही हंस पड़ते थे लोग

Wed, 21 Sep 2022 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Sep 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav Death Who was real Gajodhar because of whose character Raju touched heights
Raju Srivastav Death - फोटो : अमर उजाला
देश के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स में 10 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में 41 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। आपको बताते हैं कौन थे असली गजोधर...जिनका किरदार निभाने के बाद राजू ने बुलंदियों को छुआ।
Raju Srivastav Death Who was real Gajodhar because of whose character Raju touched heights
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
काल्पनिक नहीं वास्तविकता में थे राजू के गजोधर भइया
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के गजोधर भइया के किरदार को कोई भुला नहीं सकता है। द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में इस किरदार के माध्यम से उन्होंने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
Raju Srivastav Death Who was real Gajodhar because of whose character Raju touched heights
राजू श्रीवास्तव
खास बात यह है कि गजोधर भइया कोई काल्पनिक किरदार नहीं हैं, वह राजू के उन्नाव स्थित ममान में रहते थे। राजू के ददिहाल उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक के मगरायर गांव में रहने वाला चाचा वेद विक्रम श्रीवास्तव बताते हैं कि बड़े भाई (राजू के पिता) रमेश चंद्र श्रीवास्तव हास्य रस के कवि थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav Death Who was real Gajodhar because of whose character Raju touched heights
राजू श्रीवास्तव
अवधी और बैसवारी बोली में काव्य पाठ करने के कारण उन्हें बलई काका के नाम से जाना जाता था। बचपन से राजू उनकी कविताओं को बड़े गौर से सुनता था।
विज्ञापन
Raju Srivastav Death Who was real Gajodhar because of whose character Raju touched heights
राजू श्रीवास्तव
राजू का ननिहाल यहां से तीन किमी दूर बेहटा सशान में था। वहां पर एक बुजुर्ग गजोधर रहते थे। वह रुक-रुक कर बोलते थे, उन्हीं का किरदार राजू ने अपनाया और उस किरदार को लोगों ने भी बहुत पसंद किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed