फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस शहर में आज दिग्गजों की दस्तक, जमकर चलेंगे चुनावी तीर, राहुल अखिलेश मायावती समेत ये भी

Wed, 24 Apr 2019 11:09 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Rahul, Jyotiraditya Scindia, Akhilesh, Mayawati, Manoj Tiwari in kanpur, lok sabha election 2019
मायावती, अखिलेश, राहुल गांधी (फाइल फोटो)
आज कानपुर शहर में चुनाव का ऐसा रंग चढ़ेगा जो आने वाले मतदान तक चढ़ा रहेगा, क्योंकि आज कानपुर में बजेगी चुनावी रणभेरी। एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बृजेंद्र स्वरूप पार्क में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील के साथ विपक्ष पर तीखे तीर चलाएंगे। तो उधर, गठबंधन के ‘उड़न खटोले’ पर सवार अखिलेश यादव और मायावती अपनी चुनावी सभा अलग-अलग कर अपने-अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। मायावती अकबरपुर के रमईपुर में जनसभा करेंगी। अखिलेश यादव मुस्लिम बहुल इलाके चुन्नीगंज में सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। राहुल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोगों में जोश भरेंगे। तो माया और अखिलेश के साथ स्थानीय चेहरों की फौज होगी। वहीं, इसी वीआईपी चहलकदमी के चक्कर में आम लोगों के ‘कदम’ भी थमेेंगे। वीआईपी मूवमेंट के कारण रैली स्थलों के आसपास जाम की स्थिति भी बनेगी। 
Rahul, Jyotiraditya Scindia, Akhilesh, Mayawati, Manoj Tiwari in kanpur, lok sabha election 2019
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डीएवी ग्राउंड उतरेंगे राहुल-सिंधिया के हेलीकॉप्टर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के हेलीकॉप्टर को आखिरकार लैंडिंग की अनुमति मिल गई। इसके बाद मंगलवार को डीएवी ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल भी हो गया। उन्नाव से आए दो हेलीकॉप्टरों ने ग्राउंड पर लैंडिंग की। आज दोपहर करीब दो बजे राहुल गांधी उन्नाव से कानपुर हेलीकॉप्टर से डीएवी ग्राउंड आएंगे। वहीं सिंधिया सीधे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से डीएवी ग्राउंड उतरेंगे। राहुल गांधी चकेरी एयरपोर्ट से हवाई जहाज के जरिए दिल्ली जाएंगे। वहीं सिंधिया ग्वालियर लौट जाएंगे।

दोनों स्टार प्रचारक कार के जरिए भगवतदास घाट, वीआईपी रोड से रेव थ्री चौराहे से आर्यनगर, कमिश्नर आवास के सामने होते हुए और फिर यहां से बृजेंद्र स्वरूप पार्क पहुंचेेंगे। यहां वह कांग्रेस प्रत्याशियों श्रीप्रकाश जायसवाल और राजाराम पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को सीएसए में लैंड करने की अनुमति न मिल पाने के कारण सोमवार को होने वाली ट्रायल लैंडिंग टल गई थी। इस पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने कई कॉलेज के मैदानों में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की संभावनाएं तलाशी थीं। आखिर में डीएवी ग्राउंड तय हुआ। जिला प्रशासन ने अनुमति भी जारी कर दी। इसके बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों को मैदान की फोटो व डिटेल भेजकर ट्रायल कराने के लिए कहा। देर शाम लैंडिंग का ट्रायल हुआ। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Rahul, Jyotiraditya Scindia, Akhilesh, Mayawati, Manoj Tiwari in kanpur, lok sabha election 2019
भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी (फाइल फोटो)
ब्राह्मणों को रिझाएंगे मनोज तिवारी
भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को रिझाने यहां आ रहे हैं। खासतौर से ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए मनोज कार्यक्रम यहां रखा गया है। दिन में करीब 12 बजे वह भाजपा के अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में मोतीझील से रोड शो निकालेंगे। इसी तरह महानगर से पार्टी प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी समर्थन में जनसभा करेंगे। मनोज तिवारी की जनसभा शाम करीब पांच बजे किदवई नगर क्षेत्र में होगी। आम तौर पर यह भाजपा का गढ़ माना जाता है, इसके बावजूद भाजपा किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। मनोज तिवारी शहर के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं और युवाओं से भी मुलाकात करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul, Jyotiraditya Scindia, Akhilesh, Mayawati, Manoj Tiwari in kanpur, lok sabha election 2019
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)
माया के सामने कुछ कांग्रेसी, सपाई हो सकते बसपाई

बसपा सुप्रीमो मायावती आज रमईपुर में अकबरपुर बसपा प्रत्याशी निशा सचान और कानपुर नगर लोकसभा सीट के लिए गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार के लिए प्रचार करेंगी। हालांकि उनका फोकस अकबरपुर प्रत्याशी पर ही अधिक रहेगा, क्योंकि जिस वक्त वे रमईपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी, गठबंधन के सहयोगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उसी वक्त अपने प्रत्याशी के लिए शहर में जनसभा करेंगे।  
पार्टी के सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी और सपा नेता बसपा की टोपी पहन सकते हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सपा अपने कुछ नेताओं को बसपा को दान कर सकती है। यानी उन्हें बसपा में शामिल दिखाकर क्षेत्र में सपा के वोटों का ध्रुवीकरण बसपा के पक्ष में किया जा सकता है। किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन पार्टी के सेक्टर प्रभारी नौशाल अली ने संकेत दिया कि कुछ होगा तो जरूर। कल देखने को मिलेगा। रमईपुर क्षेत्र वैसे तो अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है लेकिन यह कानपुर नगर का हिस्सा है। शहर के करीब है। इस वजह से दोनों जिले के कार्यकर्ताओं को बंपर भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। बुधवार को शहर में कई नेता रहेंगे, तापमान भी 40 है, ऐसे में लोगों को घर से निकालना भी चुनौतीपूर्ण होगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि भीड़ ही गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन करेगी।  
विज्ञापन
Rahul, Jyotiraditya Scindia, Akhilesh, Mayawati, Manoj Tiwari in kanpur, lok sabha election 2019
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश की सभा से गठबंधन को मजबूती की उम्मीद
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जीआईसी चुन्नीगंज के मैदान में गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम स्थल मुस्लिम बहुल आबादी के नजदीक रखा गया है। इसके साथ ही आसपास पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग की भी आबादी है। सपा-बसपा का मानना है कि अखिलेश की जनसभा से गठबंधन को मजबूती मिलेगी। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस और पिछड़ों, अनुसूचित जाति की आबादी में भाजपा की सक्रियता से गठबंधन के दल असहज महसूस कर रहे हैं।
सपा-बसपा का मानना है कि फ्लोटिंग वोटर में जो भटकाव की स्थिति रहती है, वह सपा मुखिया की जनसभा से दूर हो जाएगी। इससे गठबंधन को मजबूती मिलेगी। अखिलेश यादव की जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने बैठकें कीं। सपा और बसपा दोनों ने अपने प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समर्थकों के साथ अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। अखिलेश यादव बुधवार दोपहर 12.30 बजे जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद चले जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed